back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Upcoming Movies: एंटरटेनमेंट से भरा रहेगा जनवरी का महीना, रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज

इस साल की जनवरी महीने में कई सारी फिल्में वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। यह पूरा महीना एंटरटेनमेंट से भरा रहने वाला है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। नए साल का पहला महीना एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए बहुत खास रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत से लेकर आखिर तक फ़िल्में और वेब सीरीज रिलीज होगी। सिनेमा लवर के लिए साल 2025 के पहले महीने में ही कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार है। जनवरी के महीने में आप इन फिल्मों को अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकते हैं। इस लिस्ट में कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ से लेकर शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ तक शामिल है।

द रैबिट हाउस

वेब सीरीज द रैबिट हाउस की कहानी हिमाचल प्रदेश के एक घर से जुड़ी हुई है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपुर वेब सीरीज 3 जनवरी 2025 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ब्लैक वारंट

वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ कहानी भी काफी दिलचस्प है जो विक्रमादित्य मोटवाने के इर्द गिर्द घूमती है। यह वेब सीरीज 10 जनवरी 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

पाताल लोक 2 

वेब सीरीज पाताल लोक 2 अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इस सीरीज को 17 जनवरी 2025 को देख सकते हैं। एक्टर जयदीप अहलावत की टीम खतरे से जूझती नजर आएगी।

आजाद

अजय देवगन की फिल्म आजाद 17 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। फिल्म में एक्टर घुड़सवारी करते नजर आएंगे। फिल्म आजादी एक घोड़े की कहानी है जो अपने मालिक के प्रति वफादार होता है।

मिशन ग्रे हाउस

फिल्म ‘मिशन ग्रे हाउस’ 17 जनवरी 2025 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में अबीर खान और पूजा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगे। रहस्य से भरी यह फिल्म काफी मजेदार होगी।

इमरजेंसी

कंगना रनौत की फिल्में इमरजेंसी की रिलीज डेट को कई बार टाला गया यह अब 17 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है। फिल्म इंदिरा गांधी सरकार के दौरान आपातकाल पर आधारित है। 

देवा

शाहिद कपूर की फिल्म देवा 31 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहिद कपूर पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salim Khan Health Update: सलीम खान आईसीयू में भर्ती! हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...