back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऐसा था प्रियंका चोपड़ा का प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन, शेयर की निक जोनास और अपनी प्यारभरी फोटोज़

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास और बेटी मालती के संग प्री क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपने पति निक जोनास और बेटी मालती के संग फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्‍होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने प्री क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज पोस्ट की हैं। एक्‍ट्रेस ने अपने घर पर छोटी सी पार्टी रखी थी, जिसमें वे अपने पति निक संग रोमांटिक अंदाज में दिख रही हैं। 

प्रियंका ने पहना रेड कलर का कोट

 

प्रियंका चोपड़ा ने इन फोटोज में घर पर क्रिसमस की तैयारियां और सजावट दिखाई है। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग का कोट पहना है और सिर पर हैडबैंड लगा रखा है। इस तस्‍वीर में कैप्शन लिखा है- ‘घर’। वहीं एक अन्‍य तस्वीर में उनका पेट डॉग भी दिखाई दे रहा है। एक और तस्‍वीर में प्रियंका की बेटी मालती की मस्ती दिख रही है, जिसमें मालती बैट से खेलती हुई और अपनी स्पेशल टेबल पर खाना खाती हुई दिख रही है।

फैंस के पसंदीदा कपल हैं निक-प्रियंका 

फैंस को प्रियंका-निक की तस्‍वीरें खूब पसंद आती हैं। बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्‍स में इनकी जोड़ी भी शामिल है। इन तस्‍वीरों में दोनों क्‍यूट नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में जो हेड बैंड प्रियंका ने लगाया है, आखिरी तस्वीर में वही हेड बैंड निक जोनस लगाए दिखे। 

फैंस ने लिखा- घर वो है, जहां दिल हो



फैंस ने प्रियंका की तस्‍वीरों पर कमेंट के साथ इमोजी रिएक्‍ट भी भेजे हैं। एक फैन ने लिखा कि घर वो है, जहां दिल हो। दूसरे ने लिखा- आपका पालतू कुत्ता बहुत अच्छा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मरमेड थीम में सजी मालती की बर्थडे पार्टी, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की शानदार तस्वीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...