back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्‍म ‘फैशन’ के दौरान प्रियंका चोपड़ा की लाइफ में आया था मुश्किल दौर, एक्ट्रेस ने फिर भी नहीं छोड़ी थी शूटिंग

फिल्म फैशन से एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने काफी सुर्खियां बटोरी थी लेकिन जब शूटिंग चल रही थी तब एक्ट्रेस के लाइफ में काफी कुछ चल रहा था। इसका खुलासा एक्टर अर्जुन बाजवा ने किया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देसी गर्ल के नाम मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक ग्लोबल आइकन बनने तक का सफर तय किया है। भारतीय बॉलीवुड एक्‍ट्रेस चोपड़ा आज दुनिया के सामने एक मिसाल हैं। प्रियंका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना भी बखूबी जानती हैं। प्रियंका ने शादी और बच्‍चे के बाद भी अभिनय की दुनिया में अपना काम जारी रखा। काम को लेकर उनकी सोच और दुख में कैसे संघर्ष किया इन दिनों को याद कर एक्‍टर अर्जुन बाजवा ने एक बड़ा खुलासा किया है। 

एक YouTube चैनल के लिए अभिनेता अर्जन बाजवा ने चोपड़ा के साथ फिल्‍म की शूटिंग के दिनों को याद कर बातचीत की है। बाजवा ने कहा कि एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता के कैंसर के चलते खोने के बाद भी फिल्‍म फैशन की शूटिंग नहीं छोड़ी, उनके हौसले को सलाम, ‘वह बहुत मजबूत लड़की है’। उस समय के दौरान के दिनों को याद कर बाजवा ने कहा कैसे वह सेट पर कभी नहीं टूटी और अपना काम करती रही। इस पर्सनल इमरजेंसी के बावजूद उन्होंने अपने आप को संभाला और काम पूरा किया।

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने 2013 में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद अपने पिता अशोक चोपड़ा को खो दिया। उस समय फिल्म फैशन में प्रियंका के साथ अभिनय करने वाले अभिनेता अर्जन बाजवा भी साथ थे। इस समय के दौर को याद कर बाजवा ने चोपड़ा को बहुत मेहनती और मजबूत लड़की बताया है। 

अर्जन बाजवा ने क्‍या कहा-

अर्जन ने अपने पर्सनल लाइफ में उस मुश्किल दौर की बात की जब उनके पिता सविंदरजीत सिंह बाजवा, जो दिल्ली के पूर्व डिप्टी मेयर थे, अपनी पहली मंजिल की बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि उस दौरान उन्होंने फिल्म फैशन की शूटिंग चल रही थी। “हम जुहू में एक सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। मैं और प्रियंका बैठकर बात कर रहे थे, उस बीच वह मुझसे मेरे पिता के बारे में भी पूछ रही थी और फिर उसके पिता को कैंसर हो गया। इसलिए वह टेंशन में थी। मुझे याद है कि जब हम साथ बैठे थे और अपने पिता के बारे में चर्चा कर रहे थे। दूसरे सोच रहे होंगे कि ये स्‍टार्स इतनी चर्चा क्यों कर रहे हैं, और हम वहीं थे। उन्‍होने कहा मैंने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है। वह कर रही थी कि मैने अपने पिता को खो दिया है। 

‘मैने कभी उन्‍हें कमजोर और टूटते हुए नहीं देखा’

अर्जन ने कहा कि उस समय प्रियंका इमोशनल उथल-पुथल से गुज़र रही थीं, और वह मोजूदा हालातों से एक-दूसरे से जड़ रही थी। उन्होंने आगे कहा, “दोनों के बीच एक-दूसरे के लिए परस्पर सम्मान था। इसके अलावा उन्होने कहा‍ कि वह एक ऐसी शख्सियत हैं जो बेहद मेहनत करती है। आज वो जिस मुकाम पर पहुंची है वो सब उनकी मेहनत का खेल है। उनका कॅरियर बहुत ही उथल-पुथल रहा है। वह बहुत मजबूत लड़की हैं।” अर्जन ने यह भी कहा कि मैंने उन्हें कभी भी सेट पर कमजोर या टूटते हुए नहीं देखा।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...