back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रियंका चोपड़ा ने क्यों छुपाया बेटी मालती का चेहरा, सोशल मीडिया पर सवाल करने लगे लोग

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का चेहरा रिवील कर दिया था लेकिन एक्ट्रेस ने लेटेस्ट तस्वीरों में दोबारा बेटी का चेहरा छुपाया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक रेस्टोरेंट की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह ‘सिटाडेल सीजन 2’ के साथियों के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बेटी मालती का चेहरा इमोजी से छुपाया है जिसके बाद लोग सवाल कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा उनके जन्म के कुछ दिन बाद ही रिवील कर दिया था। वहीं, एक्ट्रेस कई मौके पर बेटी का चेहरा छुपाती नजर आईं। एक्ट्रेस ने दिवाली की तस्वीरों में भी मालती मेरी का चेहरा छुपाया था। वहीं, अब एक लेटेस्ट रेस्टोरेंट की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें मालती मेरी का चेहरा इमोजी से छुपाया गया है।

View this post on Instagram

लोग कर रहे हैं सवाल

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप मालती का चेहरा क्यों छिपा रही हैं ? हम सब उन्हें पहले ही देख चुके हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शायद मालती के दांत आ रहे हैं इस वजह से चेहरा छुपाया गया है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘प्रियंका को मालती का चेहरा दिखाने या ना दिखाने का पूरा अधिकार है।’ कई यूजर्स ऐसे हैं जो एक्ट्रेस के स्पोर्ट में कमेंट कर रहे हैं।

6abaf8526e7746573a0d9890be4f69f7-WhatsApp Image 2024-11-14 at 11.03.10.jpeg

सफेद दिल से ढका है चेहरा

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मालती का चेहरा सफेद दिल से ढका गया है। दिवाली के त्योहार पर भी प्रियंका चोपड़ा ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाने का फैसला लिया था और इमोजी से चेहरे को कवर कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा खुलकर बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं इस बार ऐसा न होने पर यूजर्स सवाल खड़े करने लगे।

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल सीजन 2 की शूटिंग जल्दी पूरी करने वाली हैं। इसके बाद एक्ट्रेस के पास और कई प्रोजेक्ट है। प्रियंका चोपड़ा ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ और ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

सब्जियों से चमकेगा आपका चेहरा, घर पर ही पाएं चमकती और स्वस्थ त्वचा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के समय में बाजार में स्किन केयर के लिए ढेरों महंगे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन असली खूबसूरती...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...