back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑस्कर शॉर्टलिस्टेड फिल्म ‘अनुजा’ में शामिल होने पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा – मुझे बेहद गर्व है…

बॉलीवुड व हॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को फिल्म 'अनुजा' में कार्यकारी निर्माता के तौर पर शामिल किया गया है। इस बात को लेकर एक्‍ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड व हॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट की गई फिल्म अनुजा में कार्यकारी निर्माता के तौर पर शामिल किया गया है। इस बात को लेकर एक्‍ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्‍होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए हाल ही में एक बयान दिया है। जानिए उन्‍होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए क्‍या कहा । गौरतलब है कि अनुजा नौ साल की छोटी बच्‍ची के किरदार पर केंद्रित है, जो अपनी बड़ी बहन पलक के साथ एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती है। इसकी कहानी अनुजा के इर्द-गिर्द घूमती है। वे ऐसे फैसलों का सामना करती है जो उसके भविष्य व परिवार दोनों को प्रभावित करता है।

फिल्म दुनिया के लाखों बच्चों को प्रभावित करती है

इस फिल्म के बारें में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि “यह फिल्म ऐसे विषय पर प्रकाश डालती है जो दुनिया के लाखों बच्चों को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि अनुजा एक मार्मिक, विचारोत्तेजक कृति है जो हमारे जीवन की दिशा को कैसे आकार देते हैं इस पर गहराई से विचार करने के लिए प्रेरित करती है। मुझे इस अभूतपूर्व व प्रभावशाली प्रोजेक्ट से जुड़ने पर बेहद गर्व है।” 

ऑस्कर में मोंगा का यह तीसरा नामांकन

इस फिल्म का निर्माण सलाम बालक ट्रस्ट के सहयोग से किया गया है। यह संस्‍था मीरा नायर के परिवार द्वारा स्थापित एक गैर-लाभकारी संस्था है। इस संस्‍था का कार्य सड़क पर रहने वाले और काम करने वाले बच्चों का समर्थन करना है। ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा कपूर ने भी “अनुजा” को निर्माता के रूप में शामिल किया है। ऑस्कर में मोंगा का यह तीसरा नामांकन है। उनकी फ‍िल्‍में ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ और ‘पीरियड: एंड ऑफ सेंटेंस’ ने ऑस्कर जीतकर भारतीय सिनेमा को गौरवान्वित किया है। ‘अनुजा’ के अलावा ऑस्कर की इस दौड़ में एक और फिल्म शामिल है- जिसका नाम है ‘संतोष’, संध्या सूरी द्वारा निर्देशित यह एक ब्रिटिश-भारतीय फिल्म है। इस फिल्म का प्रीमियर इस साल की शुरुआत में कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 Nominations: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स की रेस में ‘Sinners’ सबसे आगे, पूरी लिस्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित रात यानी 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscar 2026) को लेकर उत्साह चरम पर है। साल 2025 में रिलीज...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...