नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमेरिका से भारत लौटी हैं। एक्ट्रेस अपने भाई की शादी में शामिल हुई हैं। बता दें कि, प्रियंका अपनी शादी के बाद विदेश में ही बस गई है, लेकिन पारिवारिक फंक्शंस के लिए भारत आती रहती हैं। इससे पहले एक्ट्रेस अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की वेडिंग में शामिल होने के लिए भारत आई थीं। प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई आई हैं।
एक्ट्रेस ने गार्ड को लगाई फटकार
प्रियंका चोपड़ा अपनी क्लोज फ्रेंड तमन्ना दत्त के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंची थीं। इस दौरान पैप्स उनकी तस्वीर ले रहे थे। इतना ही नहीं, पैपराजी एक्ट्रेस का नाम पुकारते हुए आगे बढ़ते गए इसके बाद गार्ड ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पैपराजी को पीछे धकेलने की कोशिश की। प्रियंका चोपड़ा की नजर जैसे ही गार्ड की इस हरकत पर पड़ी वह नाराज हो गई और सुरक्षा गार्ड की फटकार लगाने लगीं।
प्रियंका चोपड़ा का लुक
प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने मजेंटा कलर की साड़ी पहनी हुई है। एसेसरीज में एक्ट्रेस ने लेयर्ड पर्ल चोकर नेकलेस पहना है और इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स को पेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपना मेकअप बोल्ड रखा और रेड लिपस्टिक के साथ लुक को कंप्लीट किया है।
देर रात भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए देर रात विदेश से भारत लौटी हैं। एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। प्रियंका चोपड़ा जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकलीं पैप्स उनकी तस्वीरें लेने लगे। एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘आपको जल्दी फोटोज लेना होगा, मुझे निकलना है।’
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा एक्ट्रेस सिटाडेल का दूसरा पार्ट भी करने वाली हैं। बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक फिल्म को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है।





