नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेव्स समिट 2025 का किया उद्घाटन। जो मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 1 मई से 4 मई तक आयोजित किया जा रहा है। जिसका बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय मनोरंजन उद्योग को बढ़ावा देने पीएम मोदी को तहे दिल से धन्यवाद दिया है। और इस शिखर सम्मेलन 2025 को एक साहसिक कदम बताया है।
ये समिट देश के लिए ऐतहासिक साहसिक कदम
इस समिट में देश विदेश के सभी सितारे, प्रतिनिधि,निर्माता व कंपनिया भाग ले रही है जिसमें फिलहाल शाहरुख खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, हेमा मालिनी, व मोहनलाल, अल्लू अर्जुन, जैसे तमाम बड़े सेलेब्स पहुंच चुके हैं। वेव्स समिट 2025 को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए इस समिट को देश के लिए एक ऐतहासिक साहसिक कदम बताया है।
इंस्टाग्राम हैंडल पर पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शिखर सम्मेलन पर एक वीडियो संदेश शेयर करते हुए कहा है कि, मैं कुछ समय निकालकर आप सभी से बात करना चाहती हूँ जो अभी भारत 1 मई से 4 मई तक मुंबई में वर्ल्ड ऑडियो, विजुअल और एंटरटेनमेंट समिट जो WAVES की मेजबानी कर रहा है। विश्व मंच पर भारत बड़े पैमाने पर नेतृत्व करने के लिए तैयार है। जिसका आज हमारे पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने का मैं तहे दिल से हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करना चाहती हूं। आज सही मायने में मीडिया, मनोरंजन और क्रिएटर अर्थव्यवस्था को वह सच्ची पहचान दिलाने के लिए काम कर रहे है साथ ही विभिन्न मंत्रालयों के समर्थन की बदौलत ही वेव्स सफल होने जा रहा है जो सच्चा हकदार है।
इस शिखर सम्मेलन में करीब 90 देशों से प्रतिनिधि होगें शामिल
बता दे कि, इस शिखर सम्मेलन में करीब 90 देशों से ज्यादा के प्रतिनिधि, करीब एक हजार निर्माता व 350 स्टार्टअप कंपनियां और नेता एक जगह पर शामिल होने जा रहे है। इस सेशन को अक्षय कुमार होस्ट करने जा रहे है, जिसमें लीजेंड्स एंड लेगेसीज पर चर्चा होगी, वहीं द न्यू मेनस्ट्रीम वाला सेशन जो दोपहर 2:30 बजे शुरु होगा उसे करण जौहर होस्ट करेंगे। इसमें एआर रहमान और अभिनेता अनिल कपूर, आलिया भट्ट समेत अन्य एक्टर शामिल होगें।
पीएम मोदी ने भारत को बताया म्यूजिक का हब
बता दे कि, आज वेव्स समिट 2025 का दोपहर 12 बजे पीएम मोदी द्वारा उद्धाटन किया गया, जिसके शुरुवात में शाहरुख खान ने मौजूद लोगों का स्वागत किया। जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए।
पीएम मोदी ने किया वेव्स समिट 2025 का उद्घाटन
वेव्स समिट 2025 उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत म्यूजिक का हब बनने जा रहा है। जिसमें भारत के खाने की तरह गाना भी दुनियाभर में मशहूर होगा। इंसान को रोबोट नही बनाना है, बल्कि कला, संगीत और नृत्य को बढ़ावा देना है।
इस वेव्स समिट में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय सिनेमा की पांच दिग्गज हस्तियों: जिसमें गुरु दत्त, पी. भानुमति, राज खोसला, ऋत्विक घटक और सलिल चौधरी पर स्मारक डाक टिकट लॉन्च किया गया। ये एक बड़े लेवल का अवॉर्ड होगा। इसमें पीएम मोदी ने भारतीय सिनेमा के योगदान का जिक्र किया जिसमें बताया, कॉन्टेंट से भारत को और आगे ले जाने का प्लान है। जिसमें पीएम द्वारा राज कपूर की जापान की लोकप्रियता का जिक्र करते उनकी तारीफों के पुल बांधे साथ ही राजामौली, ए आर रहमान की भी तारीफ की।भारत के उद्योग, सिनेमा, गेमिंग से लेकर WAVES हमारी कालातीत कहानी कहने की परंपराओं से वैश्विक मनोरंजन के भविष्य का एक पुल है। जिसमें शिल्प से लेकर उद्यम तक, हमेशा प्रतिभा और संस्कृति रही है। अब हमारे पास मंच है, जो कल की नई पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।





