नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर हॉलीवुड फिल्म में आएंगी नजर। अमेरिकी अभिनेता जैक एफ्रॉन के साथ एक कॉमेडी प्रोजेक्ट से जुड़ चुकी है। इसमें उनके साथ माइकल पेना और विल फेरेल भी साथ आऐंगी नजर । इस फिल्म में निकोलस अपनी खुद की स्क्रिप्ट लिखकर फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। जाने फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी डिटेल्स में।
इससे जुड़ी सारी जानकारी अभी गुप्त रखी गई है
फिलहाल बता दे, निर्देशक निकोलस अपनी खुद की स्क्रिप्ट से फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। जिसमें वह इस फिल्म के साथ-साथ अपनी हालिया फिल्म ‘यू आर कॉर्डियली इनवाइटेड’ में काम करनेवाले स्टूडियो के साथ फिर जुड़ेगे। इस फिल्म में प्रियंका के साथ ही रेजिना हॉल, जिमी टैट्रो और बिली आइचनर भी हैं। इस फिल्म का नाम पहले जजमेंट डे डिसाइड किया था। फिलहाल इससे जुड़ी सारी जानकारी अभी गुप्त रखी गई है।
भूमिका के बारे में खुलासा नहीं
हालांकि इस आगामी कॉमेडी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और माइकल के भूमिकाओं को लेकर कोई खुलासा नही किया गया है अभी फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी गुप्त रखे गए है। इस फिल्म से जुड़ी कास्टिंग के बारे में खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फैंस के उत्साह को बढ़ाने अनाउंसमेंट की एक झलक शेयर करके इस फिल्म में अपने काम करने की पुष्टि की है। जिसके बाद से ही वे चर्चा का विषय बनी हुई है।
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
इस बीच, प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अभी निर्देशक एसएस राजामौली के साथ अपनी अगली फिल्म शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ हीरो महेश बाबू भी हैं। एसएस राजामौली की फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ की कहानी उनके पिता विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है, जानकारी के अनुसार, इंडियाना जोन्स की तरह ही यह एक एक्शन फिल्म होगी। एक्ट्रेस के पास अभी कई रोमांचक प्रोजेक्ट लाइन में लगे हुए है। जिसमें फैंस प्रियंका को वेब सीरीज सिटाडेल 2 में भी देखेंगे।





