नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम’ (Ramayana) की पहल झलक सामने आ गई है। फिल्म रामायणम की बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। आखिरकार माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो 2 भाग में रिलीज होगी। फिल्म में राम के रोल में रणबीर कपूर हैं तो वहीं रावण के रोल में साउथ एक्टर यश नजर आएंगे। ओर सीता के रुप में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएगी।
इस फिल्म के पहले कई फोटो लीक होकर वायरल हो चुकी हैं, लेकिन अब फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। आइये जानते हैं इस टीजर में क्या-क्या दिखा…
आज यानी 3 जुलाई गुरुवार को रामायण फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो रिलीज किया गया है। ये वीडियो बड़ी-बड़ी फिल्मों के ट्रेलर जैसा ही है। इस वीडियो में रामायण की कहानी के कुछ बेहद खूबसूरत और भव्य दृश्य दिखाए गए हैं, इसमें, रणबीर कपूर और साई पल्लवी की केमिस्ट्री, यश का दमदार लुक और शानदार VFX का मेल है।
टीजर में दमदार दिखे रणबीर और यश
फिल्म के टीजर में राम बने रणबीर कपूर को पेड़ों के ऊपर चढ़कर तीर मारते हुए दिखाया गया है। साथ ही यश जो रावण बने हैं उनकी एक आंख दिखाई गई है या यूं कहें कि एक दमदार झलक आखिरकार सामने आ ही गई है। आधिकारिक टीजर रिलीज के साथ ही कैप्शन भी दिया गया है। जिसमें लिखा है, “दस साल की आकांक्षा।
रामायण की क्या होगी कहानी
थोड़ा विस्तार से जानें तो ये कहानी उस दौर की है जब समय का कोई नामो-निशान नहीं था। ब्रह्मांड का संतुलन तीन शक्तियों के हाथ में था ब्रह्मा (जो रचते हैं), विष्णु (जो संभालते हैं) और शिव (जो खत्म करते हैं)। इन तीनों की वजह से देवता, ऋषि, इंसान और राक्षस सब शांति से रहते थे, लेकिन इसी संतुलन की राख से एक ऐसी ताकत उठती है, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई।
रामायण में हैं एक बड़ी स्टारकास्ट
फिल्म रामायण में रणबीर कपूर, के अलावा साई पल्लवी, सनी देओल और यश के साथ कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। लक्ष्मण की भूमिका में रवि दुबे हैं, जबकि कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता हैं। शूर्पणखा की भूमिका में रकुल प्रीत सिंह और मंदोदरी की भूमिका में काजल अग्रवाल भी शामिल हैं।





