back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

40वें बर्थडे पर Ram Charan का फैंस को सरप्राइज, मुंह में जलती बीड़ी, तीखे तेवर RC16 का फर्स्ट लुक किया जारी

आज अपने 40वें बर्थडे पर राम चरण ने फैंस को सरप्राइज दिया है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म आरसी16 का टाइटल अनाउंस जारी कर दिया साथ ही एक्टर का फर्स्ट लुक भी आउट कर दिया गया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार राम चरण आज यानी 27 मार्च को अपना 40वां बर्थडे मना रहे है। एक्टर ने इस सुनहरे मौके पर फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म RC 16 टाइटल अनाउंस कर दिया इसके साथ ही फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया।  

कब होगी रिलीज


फिल्म आरसी 16 में राम चरण के साथ बॉलीवुड क्वीन जाह्नवी कपूर नजर आएंगी, इसके साथ ही इसमें कन्नड़ स्टार शिव राजकुमार भी दिखाई देगें। जिनका ये पहला टॉलीवुड डेब्यू है। इस फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना है। ये फिल्म मैथ्री मूवी मैकर्स और वृद्धि सिनेमा द्वारा बनाया जा रहा है इससे पहले इस फिल्म को 2025 के शुरुवात में ही रिलीज के लिए शेड्यूल किया गया था। लेकिन अब जाकर इसका टाइटल रिवील किया गया है। वहीं रामचरण के वर्कफ्रंट की बात करें इनकी पिछली फिल्म ‘गेम चेंजर’ कियारा आडवाणी के साथ कुछ खास कमाल नही दिखा पाई थी और इसके साथ ही अब उनकी अपकमिंग फिल्मों में आरसी 16 के बाद आरसी 17, जैसी फिल्में लाइन में लगी हुई है इस फिल्म से तो एक्टर के दो पोस्टर भी रिवील किए गए है, जिसे आनेवाले महीनों में रिलीज किया जा सकता है। अभी फिलहाल इसके डेट की कोई आधिकारिक घोषणा नही की गई है। 

पेड्डी लुक रिवील


इसके पहले पोस्टर में एक्टर लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी और मुंह में जलती हुई बीड़ी दबाए नजर आ रहे हैं, इस दौरान उनकी आंखों में गुस्सा भी दिखाई दे रहा है। वही पेड्डी के दूसरे पोस्टर में राम चरण रेड और ब्लू कलर के स्ट्राइप वाली शर्ट पहने नजर आ रहे है, इस लुक को देखं फैंस ने इसे पुष्पा फिल्म की कॉपी बताई है जिसमें एक यूजर ने लिखा, मिनी पुष्पा, सिगरेट जोड़ी और बस इतना ही। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म कितना लोगों को पसंद आती है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...