नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ में अजय देवगन का एक बार फिर से वही पिछला अंदाज देखने को मिल रहा है। ‘रेड 2’ जब से सिनेमाघर में रिलीज हुई है लगातार बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक काफी अच्छा कलेक्शन कर लिया है। इसके आंकड़े सामने आ चुके हैं और यह फिल्म साल की तीसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।
रेड 2 ने अब तक किया इतना कलेक्शन
1 मई 2025 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे कर लिए हैं। अजय देवगन की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। ‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते की कमाई 95. 75 करोड़ रुपये रही थी। इसके बाद इसके आंकड़े लगातार बढ़ते रहे।वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के 11वें दिन 11.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।इसी के साथ ‘रेड 2’ की 11 दिनों की कुल कमाई अब 120.75 करोड़ रुपये हो गई है।
साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
अजय देवगन की ‘रेड 2’ साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 2025 की शुरुआत से ही लगातार कई सारी फिल्में रिलीज हुई लेकिन विकी कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने जबर्दस्त कमाई की। तो वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने भी काफी अच्छा कलेक्शन किया था। अब इन दोनों ही फिल्मों के बाद अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दस्तक देते हुए अब तक 120.75 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
विलेन के रोल में दिखाई दिए रितेश देशमुख
इस फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट विलेन के रोल में रितेश देशमुख दिखाई दिए है। रितेश देशमुख और अजय देवगन की लड़ाई और उनकी टकरार को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है इस फिल्म को सो सकती मीडिया पर भी काफी ज्यादा पसंद किया गया और कास्ट की भी काफी तारीफ हुई।





