back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाढ़ प्रभावित पंजाब में राहत अभियान तेज: सोनू-सूद, दिलजीत दोसांझ और गुरु रंधावा की टीम कर रहे हैं मदद

पंजाब में भीषण बाढ़ से 9 जिलों में तबाही हुई है। जहां कई गांव जलमग्न हो गए और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। इस कठिन समय में सोनू सूद, दिलजीत दोसांझ और गुरु रंधावा मदद कर रहे है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब इस समय प्राकृतिक कहर से जूझ रहा है। जहां पंजाब राज्य के नौ जिलों में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। निचले इलाकों में पानी ने इस कदर कहर बरपाया है कि गांव के गांव जलमग्न हो गए हैं। लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। ऐसे कठिन समय में पंजाबी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे मसीहा बनकर सामने आए हैं।

1fb6c49b3d155f41ceb26e9c50912c1c-ba7f71ac-8f8e-4fc4-afae-6d4fa80bedf5.jpg

पंजाब में बाढ़ की स्थिति

पंजाब के जिन जिलों में सबसे ज्यादा बाढ़ की तबाही हुई है, उनमें पटियाला, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, मुक्तसर, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, तरनतारन और फरीदकोट शामिल हैं। भारी बारिश के कारण कई नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों के गांवों में पानी भर गया है। कई जगहों पर मकान, दुकानें और सड़कें जलमग्न हो गई हैं।जिससे हजारों परिवार विस्थापित होकर राहत शिविरों में शरण लिए हैं।बिजली और पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हुई है।प्रभावित इलाकों में खाद्य सामग्री, दवाइयां और जरूरी सामान की भारी कमी है।कृषि को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है क्योंकि फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं।

d3811dca735d1eb2cf2b0f6bbc5666d2-4.jpg

राहत और बचाव कार्यों में जुटा प्रशासन

सरकार ने आपातकालीन स्थिति घोषित कर राहत और बचाव कार्यों को तेजी से अंजाम देने के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश दिए हैं। इसमें सेना, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री और भोजन पहुंचाना शुरू कर दिया है।जिलों में राहत शिविर बनाए गए हैं जहां बाढ़ प्रभावित परिवारों को आश्रय दिया जा रहा है। इस बीच कई फिल्मी सितारे भी मदद को आगे आए है जिनमें सोनू सूद ने तो सभी पंजाबवासियों से ये बड़ी अपील की है। 

सोनू सूद बोले – पंजाब मेरी आत्मा है, हर हाल में खड़ा रहूंगा

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर अपनी दरियादिली के लिए सुर्खियों में हैं। संकट की इस घड़ी में उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए कहा, जो भी इस बाढ़ से प्रभावित हुआ है, वो अकेला नहीं है। हम सभी मिलकर हर जरूरतमंद की मदद करेंगे। अगर ये सब कुछ ले भी ले, तब भी मैं पीछे नहीं हटूंगा।सोनू ने लोगों से आग्रह किया कि अगर किसी को मदद चाहिए तो वह बेहिचक उनसे संपर्क करे।

दिलजीत दोसांझ का फाउंडेशन बना सहारा

लोकप्रिय सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का फाउंडेशन राहत कार्यों में जुट गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दिलजीत की टीम ज़मीनी स्तर पर मदद पहुंचा रही है। खाने-पीने का सामान, दवाएं और अन्य ज़रूरी चीजें वितरित की जा रही हैं।

बादशाह ने उठाई स्थायी समाधान की मांग’

रैपर बादशाह ने एक गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मौजूदा तबाही की बात नहीं है, बल्कि भविष्य में ऐसी स्थिति से कैसे निपटा जाए, इस पर भी सोचने की ज़रूरत है। सिर्फ टेम्पररी राहत से काम नहीं चलेगा। हमें मिलकर पंजाब को फिर से बनाना होगा।उनकी यह बात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

टीम रंधावा की गांव-गांव राहत यात्रा

सिंगर गुरु रंधावा की टीम हर दिन प्रभावित गांवों में राहत पहुंचा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा, हम पंजाब के साथ खड़े हैं। हर गांव तक पहुंचकर लोगों की मदद करना हमारी प्राथमिकता है।गुरु रंधावा ने साथ ही अन्य राज्यों के लिए भी प्रार्थना की जो इस आपदा से प्रभावित हैं।

फिल्म और टीवी जगत ने जताया दुख

बाढ़ की इस भयावह स्थिति पर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कहा, पंजाब में बाढ़ की खबर से दिल टूट गया है। मेरी प्रार्थनाएं हर उस व्यक्ति के साथ हैं जो इससे प्रभावित है।शिल्पा शेट्टी, भारती सिंह, हिमांशी खुराना और संजय दत्त जैसे सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की है और लोगों से एकजुट रहने की अपील की है। पंजाब के लिए यह समय कठिन है, लेकिन राहत कार्यों में जुटे ये सितारे उम्मीद की एक नई किरण बनकर उभरे हैं। संकट के इस समय में इन कलाकारों का योगदान न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दिखाता है कि जब बात अपने प्रदेश और लोगों की आती है, तो हर बड़ा नाम एक आम इंसान की तरह ज़मीन पर उतर आता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाला पुलिस ने Harmeet Singh Pathanmajra को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले 7 महीनों...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵