back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rishi Kapoor Birth Anniversary -भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा और पत्नी नीतू , ऋषि कपूर को याद कर के लिखा प्यारा नोट

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने 4 साल पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज परिवार और उनके फैंस एक्टर के जन्मदिन के मौके पर प्यार जता रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ऋषि कपूर के जन्मदिन के मौके पर एक्टर का परिवार उन्हें बेहद याद कर रहा है। आज ऋषि कपूर की 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर फैंस ही नहीं बल्कि परिवार भी उन्हे मिस कर रहा हैं। ऋषि कपूर 4 साल पहले ही अपने फैंस और परिवार को अलविदा कह गए थे। बता दें कि, सोशल मीडिया पर बेटी रिद्धिमा साहनी और पत्नी नीतू कपूर ने एक्टर की याद में इमोशनल नोट शेयर किया है। पोस्ट को देखने के बाद यह साफ जाहिर होता है कि ऋषि कपूर के जन्मदिन के मौके पर परिवार को उनकी कमी खल रही है।

642df328a7cf19fe9ce72c39dae469bb-WhatsApp Image 2024-09-04 at 08.38.04.jpeg

रिद्धिमा साहनी ने शेयर किया पोस्ट 

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की स्टोरी पर बेटी समायरा के साथ अपने पिता की फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे पापा।’ रिद्धिमा ने आगे लिखा, ‘काश आज आप अपनी दोनों पोतियों के साथ अपना खास दिन मना रहे होते। आपकी बंदरिया सैम बड़ी हो गई है और बेबी राहा सबसे प्यारी है।’

पिता को याद कर इमोशनल हुईं रिद्धिमा

जन्मदिन के मौके पर पिता ऋषि कपूर को याद करके बेटी रिद्धिमा इमोशनल हो रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘हम आपको बहुत याद करते हैं और हर बीतते दिन के साथ आपके लिए हमारा प्यार और गहरा होता जा रहा है।’ रिद्धिमा ने जो तस्वीर शेयर की है इसमें ऋषि कपूर अपनी पोती के साथ मोमबत्तियां बुझाते नजर आ रहे हैं। 

388daaabb058da04a316701b86978b73-WhatsApp Image 2024-09-04 at 08.38.03.jpeg

नीतू कपूर ने शेयर किया पोस्ट 

दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी जन्मदिन के मौके पर उन्हें याद किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं जो उनकी यादों को ताजा करती है। नीतू कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें ऋषि कपूर बेटी रिद्धिमा और पोती समायरा के साथ पोज़ देते नजर आ रहे हैं। नीतू कपूर ने रिद्धिमा की इंस्टाग्राम स्टोरी को भी रिपोस्ट किया है। 

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था। साल 2018 में एक्टर को बड़ी बीमारी की शिकायत थी। ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया हुआ था इसके इलाज के लिए वह न्यूयॉर्क भी गए थे। इसके बाद साल 2019 में एक्टर अपने घर मुंबई लौट आए। इस दौरान ऋषि कपूर अपनी फिल्म ‘शर्मा जी नमकीन’ की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन इसे पूरा करने से पहले ही उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को अंतिम सांस ली थी। अभिनेता की याद में उनकी इस अंतिम फिल्म को खास तरीके से रिलीज किया गया जिसमें उनकी जगह परेश रावल ने ली थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...