back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मालगाड़ी से कटकर हाथी की मौत, धनबाद-गया रेलखंड पर आठ घंटे प्रभावित हुआ ट्रेनों का परिचालन

रांची, 7 मई (आईएएनएस)। धनबाद-गया रेलखंड पर चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गयी। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की है। इस वजह से रेलखंड पर लगभग आठ घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। माना जा रहा है कि यह हाथी झुंड से बिछड़ गया था, जो गड़ेया हॉल्ट के पास रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस घटना में गुड्स ट्रेन का एक पहिया भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त इस रेलखंड से किसी यात्री ट्रेन के गुजरने का शेड्यूल नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद हजारीबाग, गोमो और पारसनाथ में डाउन रेल लाइन बाधित हो गयी। शनिवार सुबह से ही यहां लोगों की भीड़ लगी रही। घटना की सूचना के बाद रेलवे की टीम पहुंची। घटनास्थल गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में पड़ता है। शनिवार सुबह जेसीबी की मदद से हाथी का शव हटाया जा सका। उसके बाद रेलवे ट्रैक की मरम्मत की जा सकी। लगभग 8 घंटे के बाद धनबाद-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन सुचारू हो सका। बता दें कि यह इलाका हाथियों का नियमित कॉरिडोर रहा है। हाथी अक्सर समूह में इधर से गुजरते हैं। कॉरिडोर से छेड़छाड़ की वजह से इस इलाके में हाथी प्राय: उत्पात भी मचाते हैं। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵