back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Dussehra Mela: जानें दिल्ली के वो खास दशहरा मेले, जहां परिवार और दोस्त के साथ आएगा दोगुना मज़ा

हर साल की तरह इस साल भी आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिल्ली के कई स्थानों पर दशहरे का आनंद ले सकते हैं। शहर के प्रमुख मेले, पार्क और सांस्कृतिक स्थल रंग-बिरंगी झूलें, मनोरंजन के लिए तैयार हैं

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में दशहरे के मेले की धूम मच रही है। हर साल की तरह इस साल भी शहर के कई प्रमुख स्थलों पर भव्य दशहरा मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां परिवार और बच्चे रंग-बिरंगी झूले, खान-पान और मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं।

इस साल आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर दशहरे का आनंद ले सकते हैं। शहर के प्रमुख मेले, पार्क और सांस्कृतिक स्थल रंग-बिरंगी झूलों, लोक कला, खान-पान और लाइव मनोरंजन के लिए तैयार हैं, जो सभी उम्र के लोगों के लिए खास अनुभव पेश करेंगे। आइए जानते हैं कि इस साल आप कहां-कहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ दशहरे का आनंद ले सकते हैं। 

लाल किला मैदान (Red Fort Ground)

दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध दशहरे मेलों में से एक लाल किला मैदान में आयोजित होता है। यहां लव कुश रामलीला समिति हर साल रामलीला का मंचन करती है और दशहरे के अवसर पर कई फिल्मी सितारे भी शिरकत करते हैं। मेले में झूले, एक्टिविटी स्पॉट्स और महिलाओं के लिए शॉपिंग स्टॉल्स मौजूद हैं। इस साल भी परिवार और दोस्तों के साथ इस ऐतिहासिक स्थल पर मेले का आनंद लें।

नेताजी सुभाष प्लेस (Netaji Subhash Place)

ताजी सुभाष प्लेस पर भी हर साल दशहरे का बड़ा मेला लगता है। यहां रावण के पुतले का दहन किया जाता है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। मेले में झूले, राइड्स और खाने-पीने के स्टॉल्स उपलब्ध हैं, जहां परिवार के साथ मस्ती का भरपूर आनंद लिया जा सकता है। मेले तक पहुंचने के लिए नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा।

द्वारका सेक्टर (dwarka sector)

द्वारका सेक्टर 10 में भी हर साल विशाल दशहरा मेले का आयोजन होता है। इस साल यहां दिल्ली का सबसे बड़ा रावण दहन किया जाएगा। मेले में बच्चों और बड़ों के लिए साज-सज्जा और कई आकर्षण मौजूद हैं। भीड़ और रौनक देखने लायक होती है। मेले तक पहुंचने के लिए द्वारका सेक्टर 10 मेट्रो स्टेशन निकटतम है।

पंजाबी बाग (Punjabi Bagh)

पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग में दशहरे के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन होता है। मेले में झूलों, सुंदर सजावट और रावण दहन का कार्यक्रम शामिल होता है। स्थानीय निवासी अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस रंग-बिरंगे मेले का आनंद उठा सकते हैं।

रोहिणी (Rohini)

दिल्ली एनसीआर के रोहिणी क्षेत्र में भी दशहरे का शानदार मेला आयोजित होता है। मेले में मिट्टी के बर्तन, स्नैक्स स्टॉल्स और अन्य वैरायटी देखने को मिलती है। परिवार के साथ झूलों और मनोरंजन का आनंद लिया जा सकता है। मेले तक पहुंचने के लिए रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन निकटतम है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...