back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईडी ने उमर अब्दुल्ला को किया तलब, नेशनल कांफ्रेंस ने केंद्र पर साधा निशाना

श्रीनगर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बाद केंद्र पर निशाना साधा है। जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (जेकेएनसी) ने एक बयान में कहा कि उसके उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को ईडी ने गुरुवार को पेश होने के लिए इस आधार पर दिल्ली बुलाया कि जांच के सिलसिले में उनकी उपस्थिति जरूरी है। बयान में कहा गया है, रमजान का पवित्र महीना होने और दिल्ली में उनका प्राथमिक निवास स्थान नहीं होने के बावजूद, अब्दुल्ला ने स्थगन या स्थान बदलने की मांग नहीं की और नोटिस के अनुसार पेश हुए। केंद्र सरकार ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने की आदत बना ली है और यह उसी दिशा में एक और कदम है। भाजपा का सार्थक विरोध करने वाले किसी भी राजनीतिक दल को बख्शा नहीं गया है। चाहे वह ईडी, सीबीआई, एनआईए, एनसीबी हो, सभी को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया गया है। बयान में कहा गया है कि एक समय था जब चुनाव आयोग द्वारा चुनावों की घोषणा की जाती थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि चुनाव की घोषणा ईडी द्वारा की जाती है। बयान में कहा गया है, हाल के वर्षों में हमने देखा है कि जहां भी राज्य के चुनाव होने हैं, ईडी जैसी एजेंसियां आगे बढ़ती हैं और उन पार्टियों को निशाना बनाती हैं जो भाजपा को चुनौती देती हैं। भले ही यह राजनीतिक प्रैक्टिस है, उमर अब्दुल्ला जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करेंगे क्योंकि उनकी ओर से कोई गलत काम नहीं किया गया है और वह जांच के तहत किसी भी मामले में आरोपी नहीं हैं। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵