नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ आज सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। और धमाल मचाना शुरू कर दी है। इस फिल्म को मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज की ओर से निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर पुलिस फोर्स के किरदार में नजर आ रहे हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से शाहिद कपूर एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। फिल्म रिलीज के बाद इसका रिव्यू भी सामने आ रहा है।
फिल्म ‘देवा’ की कहानी
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देव’ की कहानी की बात करें तो इस कहानी में शाहिद कपूर पुलिस फोर्स के किरदार में नजर आते हैं। और यह कहानी पुलिस फोर्स अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसे एक हाई-प्रोफाइल मामले को सुलझाने का काम सौंपा गया है। फिल्म ड्रामा एक्शन से भरपूर है जो दर्शकों की नजर हटने नहीं दे रहा है। वहीं शाहिद कपूर का दमदार लुक और उनकी एक्टिंग दर्शकों का दिल जीत रहा है।
शाहिद कपूर को मिला दर्शकों का प्यार
फिल्म के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर जमकर इसकी रिव्यू वायरल हो रहे हैं। और सभी इस फिल्म की तारीफ करते हुए शाहिद कपूर की एक्टिंग की भी तारीफ कर रहे हैं।एक यूजर ने लिखा, ‘क्या जबरदस्त मूवी है सर लव यू देवा ब्लॉकबस्टर लोड हो रहा है। मजा आ गया पैसा वसूल फिल्म।’ दूसरे ने लिखा, ‘धमाकेदार परफॉर्मेंस और जोरदार कहानीआकर्षक फाइनल के साथ।
फिल्म एक्टर और क्रिटिक्स विवेक मिश्रा ने ‘देवा’ फिल्म को लेकर को कहा, #DevaReview: साल का सबसे विस्फोटक पुलिस ड्रामा! 2 घंटे और 36 मिनट की फिल्म आपके दिमाग को झकझोर कर रख देगी. मूवी एक रोलरकोस्टर राइड है, जिसे आप मिस नहीं कर सकते. शाहिद कपूर एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रहे करिश्माई पुलिसकर्मी #देवा में बदल जाते हैं. स्टाइलिश, मनोरंजक और जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक अनुभव है।





