पठान vs जवान : पढ़े पूरा रिव्यू
जानकारी के लिए बता दे शाहरुख खान अपने अभिनय के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी लेटेस्ट जवान फिल्म ने देश में चल रहे भ्रष्टाचार को फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत किया है, इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल करते हुए नजर आ रहे हैं, जवान फिल्म को अभी तक 4 स्टार रेटिंग दी गई है, वही बात करे यदि फिल्म के पहले दिन की कमाई की तो जवान ने पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ 75 करोड़ की कमाई की है , जिसमे हिंदी भाषा में की गई कमाई – 65 करोड़ , तमिल भाषा में की गई कमाई – 5 करोड़ और दुनिया भर में जवान की पहले दिन की कमाई कुल 120 करोड़ की रही ।
जब की शाहरुख खान की पठान फिल्म ने पहले दिन की कमाई – 110 करोड़ की जो जवान फिल्म के मुकाबले पहले दिन की कमाई में अभी पीछे है
जवान की कहानी : जवान फिल्म के सभी पात्रों ने बहुत अच्छा अभिनय किया है, यदि फिल्म की कहानी की बात करें, तो फिल्म की कहानी ने सभी सामाजिक मसलों को छूने का प्रयास किया है। जवान फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में है, पुलिस की वर्दी में आजाद नाम के साथ और विलेन के रूप में विक्रम बनकर दर्शकों को खूब लुभा रहे है। फिल्म पूरी तरह से साउथ स्टाइल में ट्रीट की गई है , फिल्म के एक सीन ने तो ‘ जीरो डार्क थर्टी ‘ की याद दिला दी , जवान मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
जवान फिल्म के कलाकार : फिल्म में शाहरुख खान दो तरह के रोल करते हुए दिखाई दे रहे है , अन्य पात्रों में नयनतारा, विजय सेतुपति , सान्या मल्होत्रा , प्रियमणि , सुनील ग्रोवर , रिद्धि डोगरा , और संजू बाबा यानी की संजय दत्त भी फिल्म के पात्र के रूप में सामने आए।





