back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Earthquake: कोलकाता में भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग, बांग्लादेश के टुंगी में था भूकंप का केंद्र

शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल में भूकंप के तेज झटकों से दहशत फैल गई। राजधानी कोलकाता सहित कई जिलों में जमीन हिलने पर लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल में भूकंप के तेज झटकों से दहशत फैल गई। राजधानी कोलकाता सहित कई जिलों में जमीन हिलने पर लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

बांग्लादेश के पास केंद्र, बंगाल तक महसूस हुए झटके

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के टुंगी से करीब 27 किलोमीटर पूर्व में था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई और गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप बांग्लादेश के टुंगी से करीब 27 किलोमीटर पूर्व आया। स्थानीय समयानुसार यह झटके सुबह 10:38 बजे दर्ज किए गए। भूकंप के बाद कई जगहों पर हल्के कंपन की भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं।

उत्तर बंगाल के जिलों में भी कंपन

कोलकाता के अलावा कूचबिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर सहित आसपास के जिलों में भूकंप महसूस किया गया। वहीं झटके बांग्लादेश की राजधानी ढाका तक महसूस किए गए। अभी तक राज्य में किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन सतर्क है और हालात पर नज़र रखी जा रही है। भूकंप के झटके सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं रहे। पाकिस्तान में भी तड़के भूकंप आया, जिसके बाद लोग घबराकर घरों से निकल पड़े। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 दर्ज की गई और केंद्र 135 किलोमीटर की गहराई पर था। अफगानिस्तान में भी रात 1:59 बजे झटका दर्ज किया गया, जिसका केंद्र लगभग 190 किलोमीटर गहराई पर था। इसके बाद सुबह 3:09 बजे पाकिस्तान में फिर तेज कंपन महसूस हुए। राहत की बात यह है कि कहीं से भी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

क्यों आते हैं भूकंप?

भूकंप धरती की टेक्टॉनिक प्लेटों की हलचल के कारण आते हैं। पृथ्वी की ऊपरी परत 15 बड़ी और कई छोटी प्लेटों में बंटी हुई है। ये प्लेटें लगातार धीरे-धीरे हिलती रहती हैं। जब प्लेटें टकराती या एक-दूसरे से रगड़ खाती हैं, तो ऊर्जा बाहर निकलती है और जमीन हिलने लगती है। जिसे हम भूकंप कहते हैं। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तर भारत इस सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र का हिस्सा है, इसलिए यहां बार-बार झटके महसूस होते रहते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। विधानसभा में संख्या बल को...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...