back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ED की कार्रवाई पर TMC का मार्च, कोलकाता हाईकोर्ट में टली सुनवाई… तो सड़कों पर उतरीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच कोलकाता स्थित I-PAC के दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच कोलकाता स्थित I-PAC (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) के दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है और आज विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है।

कोलकाता हाईकोर्ट में भीड़, सुनवाई टली

ED और TMC से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान कोलकाता हाईकोर्ट में भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जस्टिस शुभ्रा घोष ने हालात बिगड़ते देख 14 जनवरी तक सुनवाई टाल दी। कोर्टरूम खाली कराने के निर्देश के बावजूद भीड़ कम नहीं हुई, जिसके बाद जज बिना सुनवाई किए लौट गईं।

सड़कों पर उतरीं ममता, विरोध मार्च किया

ममता बनर्जी ने ED रेड के खिलाफ विरोध मार्च निकाला है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई चुनाव से पहले TMC को डराने और दबाने की कोशिश है। ममता ने आरोप लगाया कि ED उनके पार्टी कार्यालय से चुनावी रणनीति और आंतरिक दस्तावेज जब्त करना चाहती थी। ED सूत्रों ने दावा किया है कि जब ममता बनर्जी I-PAC दफ्तर पहुंचीं तो हालात तनावपूर्ण हो गए। ममता ने प्रतीक जैन का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया मौके पर मौजूद DGP ने कथित तौर पर ED अधिकारियों को धमकाया कहा गया कि पंचनामा में कुछ भी बरामद न दिखाया जाए, वरना गिरफ्तारी होगी ED का कहना है कि वहां सिर्फ तीन ED अधिकारी थे, जबकि दूसरी ओर दर्जनों पुलिसकर्मी और ममता की Z कैटेगरी सुरक्षा मौजूद थी, जिससे दबाव की स्थिति बनी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ED के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ED मनी लॉन्ड्रिंग की आड़ में TMC के चुनावी डेटा, हार्ड डिस्क और पार्टी दस्तावेज चुराने की कोशिश कर रही थी। ममता ने साफ कहा, “मैंने कोई सबूत नहीं छीना, बल्कि अपने पार्टी के दस्तावेज वापस लिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। विधानसभा में संख्या बल को...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...