back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिंगर Kalpana Raghavendra ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में चल रहा है इलाज

साउथ की फेमस सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। कल्पना राघवेंद्र साउथ की फेमस प्लेबैक सिंगर ही नही हैं बल्कि वह डबिंग आर्टिस्ट भी हैं। 2 मार्च को सिंगर ने अपने निज़ामपेट घर पर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। ऐसा कहा जा रहा है की कल्पना ने नींद की गोलियां खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। कल्पना ने दो दिनों तक अपने घर का दरवाजा नहीं खोला था जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को इन्फॉर्म किया था।

अस्पताल में भर्ती हैं कल्पना

जब कल्पना अपने घर पर बेहोशी की हालत में पाई गई तो उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज निज़ामपेट के किसी प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। कल्पना इस समय वेंटिलेटर पर हैं और उन्होंने सुसाइड क्यों किया इसकी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस कर रही है पूछताछ 

पुलिस कल्पना राघवेंद्र के पति से भी पूछताछ कर रही है। कल्पना को देखने के लिए अस्पताल में श्रीकृष्ण, सुनीता, गीता माधुरी और करुण्या सहित कई मशहूर हस्तियां अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने इस तरह खुद की जान लेने की कोशिश क्यों की यह चीज हर किसी को हैरान कर रही है।

पुलिस की तरफ से मिली जानकारी 

मामले में पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की तरफ से जितनी जानकारी मिली है उसमें यह कहा गया है कि उन्होंने नींद की गोलियां खाई थी। डॉक्टर ने यह भी बताया है कि वह खतरे से बाहर हैं। कल्पना के होश में आने के बाद ही पूरी सच्चाई का पता लग पाएगा।

सिंगर टी.एस. राघवेंद्र की बेटी हैं कल्पना

कल्पना राघवेंद्र के बारे में जानें तो वह फेमस प्लेबैक सिंगर टी.एस. राघवेंद्र की बेटी हैं। इतना ही नहीं साल 2010 में कल्पना को मलयालम में खिताब जीतने के बाद खास पापुलैरिटी मिली थी। इतना बड़ा मुकाम पाने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सिंगर के साथ काम किया। कल्पना सिंगर बैकग्राउंड परिवार से आती हैं जिन्होंने 5 साल की उम्र से ही म्यूजिक को पसंद किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर के इलाज के कुछ महीने बाद एक नई स्वास्थ्य समस्या, पति ने किया खुलासा…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, जिन्होंने 2025 में स्टेज‑2 लिवर कैंसर का सामना किया और उसकी सर्जरी कराकर अस्पताल से ठीक होकर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...