back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीआर कांगो: पटरी से उतरी मालगाड़ी, 75 की मौत

किंशासा, 14 मार्च (आईएएनएस)। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना में कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई और 125 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि दुर्घटना 11 मार्च को हुई थी, लेकिन नेशनल रेलवे कंपनी ऑफ कांगो (एसएनसीसी) ने रविवार को ही मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है। एसएनसीसी के महानिदेशक फैबियन मुटोम्ब ने कहा कि लुआलाबा प्रांत के लुबुडी जिले में 15-वैगन ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना हुई। संचार और मीडिया मंत्रालय के अनुसार, लोकोमोटिव ट्रैक्शन फेल होने के कारण ट्रेन ने नियंत्रण खो दिया। लोकोमोटिव और जर्जर रेल की खराब स्थिति के कारण देश के इस हिस्से में अक्सर ट्रेन दुर्घटनाएं होती हैं। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵