back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Border 2: ‘बाॅर्डर 2’ में सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना आएंगे नज़र !

Border 2:बाॅर्डर 2 को लेकर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आ सकते हैं, हालांकि इसको लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क|गदर 2 की शानदार सक्सेस के बाद अब उनकी फिल्म बाॅर्डर २ खूब चर्चा मे है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म को लेकर जेपी दत्ता लगातार सनी देओल से बात कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है। जल्द ही कुछ समय बाद फिल्म के लिए बड़ा ऐलान किया जा सकता है। वहीं इसकी कास्टिंग के लिए कई तरह की जानकारी सामने आ चुकी है। मेकर्स काफी समय से आयुष्मान खुराना को फिल्म में शामिल करने के लिए प्लान बना रहे है, खुद आयुष्मान द्वारा भी ये जानकारी दी गई है।

आयुष्मान को लेकर जोरो पर चर्चा

बॉर्डर 2 को लेकर आयुष्मान खुराना की कुछ समय पहले से बातचीत हो रही है, माना जा रहा हैं की यह अंतिम चरण में है। आयुष्मान भी इस बेहतरीन फिल्म का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सनी देओल और आयुष्मान फिल्म की लीड कास्ट में होंगे। अभी ऐसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। कहानी एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच जुंग के आधार पर होगी।

अगले साल शुरु होगी फिल्म की शूटिंग

फिल्म की शूटिंग अगले साल मई या जून में शुरु होने वाली है। उससे पहले दमदार स्क्रिप्ट, कास्टिंग लोकेशन के अलावा फिल्म के लिए खास तैयारी भी चल रही है, बॉर्डर की तरह इसे भी मल्टी स्टारर फिल्म माना जा रहा है। गदर 2 की सक्सेस के बाद फैंस भी बॉर्डर २ का सीक्वल छह रहे हैं । इससे पहले 1997 में आई बॉर्डर को लोगों ने खूब पसंद किया था, इसे आज भी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन देशभक्ति वाली फिल्म माना जाता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵