back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अम्बेडकरनगर : कपड़ा व्यवसायी की कोरोना संक्रमण से मौत

अम्बेडकरनगर, 12 अप्रैल (हि.स.)। टाण्डा कस्बे के सकरावल मोहल्ले के रहने वाले कपड़ा व्यवसायी कमर हयात का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। कपड़ा व्यवसाय में उन्हें मारवाड़ी की संज्ञा दी जाती थी। बुनकर नेता के रूप में पहचान रखने वाले कमर हयात के निधन से सकरावल क्षेत्र के सैकड़ों पावर लूमों के पहिये रूक गये। परिजनों के अनुसार वह लम्बे समय से शुगर व ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित थे। दो-तीन दिनों से उन्हें श्वास लेने में भी दिक्कतें हो रही थी। रविवार की देर शाम को जब उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें सद्दरपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जब उनकी जांच कराई गई तो वह कोरोना संक्रमित पाये गये। इसके बाद उन्हें कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया गया। रात लगभग पौने बारह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। लगभग साठ वर्षीय कमर हयात का शव मेडिकल कालेज से सीधे सकरावल बगीचा स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, जहां सोमवार को उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया गया। कमर हयात के पावल लूमों से तैयार कपड़ों को विशेष रूप से उड़ीसा भेजा जाता था। उनकी कमर हयात टेक्सटाइल के नाम से बड़ी फर्म थी। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से मेडिकल कालेज में हुई मौत की सूचना प्राप्त हुई है, लेकिन अभी तक अधिकृत रूप से जानकारी नही प्राप्त हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/मनीष

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵