नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गौरव खन्ना बिग बॉस19 के विजेता बन चुके हैं और चमचमाची ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। यहां तक पहुंचाने के लिए गौरव खन्ना ने काफी मेहनत भी की है। उन्होंने कई टीवी शो और विज्ञापन किए हैं। आपको बता दें कि गौरव खन्ना आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस खास मौके पर उनके करियर और संघर्ष के बारे में जानते हैं।
इस प्रकार गौरव खन्ना का सफर
बिग बॉस सीजन 19 में नजर आने से पहले गौरव खन्ना कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं। गौरव खन्ना का करियर एक छोटे से रोल से शुरू हुआ था, लेकिन इसके बाद पहचान 2008 में लोकप्रिय शो “गुलाल” से मिली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी विज्ञापनों में काम करके की और बाद में उन्होंने टीवी सीरियल्स में काम करना शुरू किया। गौरव खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत में कई छोटे-मोटे टीवी विज्ञापनों में काम किया, और बाद में उन्होंने टीवी सीरियल्स जैसे कि “भाभी”, “कुमकुम – एक प्यारा सा बंधन”, और “जीवन साथी” में काम किया।”
इस जगह के रहने वाले हैं गौरव खन्ना
11 दिसंबर को गौरव खन्ना का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था।वो कानपुर में ही पले-बढ़े गौरव एक मिडल क्लास परिवार से हैं। शुरुआत में उन्होंने पढ़ाई को गंभीरता से लिया और बाद में एमबीए की डिग्री पूरी की। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले, उन्होंने लगभग एक साल तक एक आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम किया। लेकिन फिर उनका धीरे-धीरे मां मॉडलिंग की ओर बढ़ने लगा और फिर वहां से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा।
इस टीवी शो ने बदल दी किस्मत
गौरव खन्ना ने तो वैसे कई टीवी शो किए और दर्शकों का दिल जीता लेकिनगौरव की किस्मत तब चमकी जब उनके हाथ ‘अनुपमा’ शो लगा। इसमें उन्होंने अनुज कपाड़िया का रोल निभाया, जिसने उन्हें रातोंरात नेशनल क्रश बना दिया। विश्व के बाद उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टर शो किया उसके विजेता बने। फिर बिग बॉस 19 में आए और अब उसके विजेता बन गए।





