back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली : बिल्डर हत्याकांड में दो नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने 1 मई को उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस में 77 साल के एक बिल्डर को लूटने और उसकी हत्या करने के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। 1 मई को सुबह 6.52 बजे, पुलिस को पीसीआर कॉल पर हत्या होने की खबर मिली थी। मृतक की पहचान रामकिशोर अग्रवाल के रूप में हुई थी। उन्हें सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर सिविल लाइंस ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के बताया कि बिल्डर के शरीर पर चाकू के घाव थे, उनका शरीर बिस्तर पर पड़ा हुआ था। कमरे से नकदी से भरा बॉक्स भी गायब था। मृतक ग्राउंड फ्लोर पर रहता था जबकि उनका बेटा और बहू अपने बच्चों के साथ घर की पहली मंजिल पर रहते थे। एक सुरक्षा गार्ड ने तड़के दो लोगों को घर से भागने की कोशिश करते देखा था। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड का बयान दर्ज किया। मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने आरोपी के बारे में सुराग पाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। स्थानीय थाने में आईपीसी की धारा 302, 39, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵