back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर : जनसुनवाई से नाराज ग्रामीणों ने विधायक व अधिकारियों पर किया पथराव

नाराज ग्रामीणों ने एनएच 30 पर किया चक्काजाम जगदलपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बस्तर ब्लॉक के ग्राम चपका में प्रस्तावित मेसर्स गोपाल स्पंज पावर प्लांट के संबंध में सोमवार को जन सुनवाई आयोजित की गई थी। इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। जन सुनवाई के दौरान प्रशासन की ओर से लिखित में जवाब मांगे जाने पर अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया। इस पर ग्रामीण भड़क गए और जन सुनवाई का बहिष्कार करते हुए विधायक चंदन कश्यप व प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों पर पथराव कर दिया। जमीन अघिग्रहण से नाराज ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर चक्का जाम कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चपका में प्रस्तावित मेसर्स गोपाल स्पंज पावर प्लांट के लिए ग्रामीणों की जमीन का अधिग्रहण के संबंध में जन सुनवाई बुलाई गई थी, ग्रामीण इस प्लांट का विरोध कर रहे हैं। जन सुनवाई के दौरान प्रशासन की ओर से लिखित में जवाब मांगे जाने पर अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया। इस पर ग्रामीण भड़क गए और जन सुनवाई का बहिष्कार करते हुए विधायक चंदन कश्यप के वाहन के साथ-साथ प्रशासनिक वाहनों पर भी पथराव कर दिया। हालांकि इस घटना से अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। जनसुनवाई को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हुई। वहीं विधायक को भी मौके से रवाना होना पड़ा। विधायक के जाने के बाद ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर चक्काजाम कर दिया है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना कर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की जा रही है। कोरोना को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में जनसुनवाई रखना समझ से परे हैं। इस जनसुनवाई में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए थे और बकायदा पूरे प्रशासनिक अधिकारियों के बीच जन सुनवाई की जा रही थी। स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अमले द्वारा कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने पर विपक्ष ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵