नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साल 2025 की शुरूआत से ही लगातार एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई और सनामघरों में धमाल मचाया। वहीं मई के शुरूआती महीना से ही फिल्मों का सिलसिला जारी हो जाएगा। इस बार मई में ही 2 बड़े एक्टर्स की फिल्में आपस में टकराने को तैयार है। इस लिस्ट में संजय दत्त की ‘द भूतनी’, अजय देवगन की ‘रेड 2’।
द भूतनी
संजय दत्त ने अब तक कई फिल्में की हैं। उनको अक्सर एक्शन अथवा कॉमेडी करते हुए देखा गया है। तो वहीं इस बार संजय दत्त हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘द भूतनी’ में संजय दत्त भूत भगाने वाले बाबा का किरदार निभा रहे हैं इस फिल्म में उनके अलावा पलक तिवारी, मौनी रॉय भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। उनकी ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।
रेड 2
इस फिल्म से अजय देवगन एक बार फिर अमय पटनाकर के किरदार में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले अजय देवगन ने ‘रेड’ में ईमानदार आईआरएस अधिकारी की भूमिका निभाई थी, अब इसका सीक्वल ‘रेड 2’ सिनेमा घरों में रिलीज़ के लिए तैयार है।वहीं, इस बार रितेश देशमुख भी स्टार कास्ट में शामिल हो गए हैं, जो खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मई में आएगी ये फिल्में
इन फिल्मों के अलावा मई में मकई और फिल्में दस्तक देने वाली हैं। यानि इस बार मई का महीना की शुरूआत से ही दर्शकों को काफी एंटरटेनमेंट मिलेगा। आने वाली फिल्मों की लिस्ट में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’, राजकुमार राव वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’,सुनील शेट्टी की केसरी वीर, पुलकित सम्राट की सुस्वागतम खुशामदीद, सोनाक्षी सिन्हा, परेश रावल और अर्जुन रामपाल की फिल्म निकिता रॉय जैसी कई फिल्में शामिल है जो सिनेमाघरों में दस्तक देगीं।





