नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । साल का आखिरी महीना दिसंबर के आते ही सालभर की यादें भी ताजा होने लगती हैं। यहां बात कर रहे हैं साल 2024 में OTT पर रिलीज हुई फिल्मों और वेब सीरीज की यादों की। इस साल इस प्लेटफॉम पर जबरदस्त सीरीज का बोलबाला रहा । इनमें से कुछ सीरीज ने पूरे साल लोगों को एंटरटेन किया। इन सीरीज को IMDb पर भी बहुत अच्छी रेटिंग मिली। 2024 में ओटीटी पर रोमांस ही नहीं बल्कि संस्पेस, कॉमेडी, हॉरर और क्राइम ड्रामा जैसी कई जॉनर की सीरीज देखने को मिली हैं। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट-
हीरामंडी
संजय लीला भंसाली की इस ऐतिहासिक वेब सीरीज ने लाहौर की हीरामंडी के कोठों में रहने वाली तवायफों की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा। इस सीरीज में कई जाने-माने कलाकारों ने काम किया और दर्शकों ने इसे बेशुमार प्यार दिया। यह सीरीज 1940 के दशक की उन वेश्याओं पर बेस्ड है, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में गुप्त रूप से लोगों की सहायता की थी। ये नेटफ्लिक्स की बेस्ट सीरीज में से एक है।
मिर्जापुर सीजन 3
गुड्डू पंडित सत्ता को मजबूत करने के लिए संघर्ष करते हुए गैंगस्टर की कहानी को आगे बढ़ता है, जबकि कालीन भैया की वापसी से तहलका मच जाता है। प्रतिशोध और राजनीतिक से दर्शकों के बीच चर्चा में रही इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
पंचायत 3
पंचायत वेब सीरीज का यह तीसरा सीजन भी दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहा। जितेंद्र कुमार स्टारर यह कॉमेडी ड्रामा हर उस मसाले का मजा देने में खरा उतरी, जिसकी शायद आप कल्पना करते हैं। इस सीरीज में एक छोटे से गांव की पंचायत में होने वाली घटनाओं को दिखाया गया, खूब पसंद किया गया। यह अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक है।
गुल्लक सीजन 4
ये सीरीज हर भारतीय को इसकी कहानी से गहराई से जुड़ता है। ये SonyLIV पर है। इस स्लाइस-ऑफ-लाइफ सीरीज में मिश्रा परिवार के बारे में दिखाया गया, जो मध्यम वर्ग से होते है और जीवन में कई तरह के संघर्ष करते हुए आगे बढ़ाते हुए दिखाई देते हैं।
IC 814: द कंधार हाईजैक
यह सीरीज इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC814 के अपहरण के इर्द-गिर्द की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस सीरीज में विजय वर्मा और पत्रलेखा अभिनीत नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, मनोज पाहवा और अरविंद स्वामी सहित कई बेहतरीन सहायक कलाकार भी हैं।
महारानी
बिहार की राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज में हमा कुरैशी एक ऐसी महिला रानी भारती के किरदार में हैं, जो अपने पति के जेल जाने पर राज्य की मुख्यमंत्री बन जाती है। हालांकि उन्हें पति की हत्या का आरोप लगाकर जेल भेज दिया जाता है। इस साल इस सीरीज ने भी ओटीटी पर धमा मचाया है।
लुटेरे
सोमाली जल में जहाज अपहरण के बीच सेट, यह थ्रिलर एक यात्री द्वारा साहसी लड़ाई का अनुसरण करता है, जो हाई-ऑक्टेन ड्रामा और सस्पेंस से भरा है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की ये सीरीज 2024 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज है।
सिटाडेल: हनी बनी
जासूसी की दुनिया पर बेस्ड यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीरीज है। यह ग्लोबल सिटाडेल फ़्रैंचाइज का स्पिन-ऑफ है, जो बनी (वरुण धवन द्वारा अभिनीत) और हनी (सामंथा रूथ प्रभु) के किरदारों पर केंद्रित है। आप इस सीरीज का स्ट्रीम अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ है।
द रेलवे मैन
साल 1984 की भोपाल गैस त्रासदी की पृष्ठभूमि पर बनी द रेलवे मेन सच्ची घटना से प्रेरित कहानी है। यशराज बैनर की इस पहली सीरीज ने पर्दे पर खूब धमाल मचाया था। इस सीरीज में केके मेनन, आर माधवन, बाबिल खान दिव्येंदु मुख्य किरदारों में हैं।





