back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

23 मई को रिलीज हो रही है एक साथ ये तीन बड़ी फिल्में, सिनेमाघरों में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

साल की शुरुआत से ही लगातार कई फिल्में रिलीज हुई तो कई फिल्मों का क्लैश भी हुआ । तो वहीं एक बार फिर से 23 में को तीन बड़ी फिल्म एक साथ रिलीज हो रही है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 2025 की शुरुआत से ही लगातार एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई कोई हिट रही तो कोई सुपरहिट रही। वहीं मई के शुरुआत में ही दो बड़ी फिल्मों का आपस में मुकाबला हुआ। अब मई के आखिरी में भी तीन बड़ी फिल्मों का क्लैश होने जा रहा है। इसमें राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’, सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म ‘केसरी वीर’ और श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर की फिल्म ‘कंपकंपी’ शामिल है।

भूल चूक माफ 

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ” लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद दर्शक फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। आपको बता दें, यह फिल्म पहले 16 में को रिलीज होने वाली थी अमेजॉन प्राइम वीडियो पर लेकिन अब सिनेमाघरों में 23 में को ही रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी टाइम मशीन पर निर्धारित होती है।

केसरी वीर 

सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की फिल्म ‘केसरी वीर’ भी 23 मई को ही रिलीज होने वाली है। सूरज पंचोली कई सालों के बाद बड़े पर्दे पर आने जा रहे हैं। हालांकि अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि उनकी फिल्म का जादू दर्शकों पर चलता है या नहीं। एक इवेंट के दौरान एक्टर ने कहा था कि कई सालों के बाद उन्होंने इस फिल्म को चुना है और यह फिल्म उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। 

कंपकंपी

श्रेयस तलपडे और तुषार कपूर की फिल्म ‘कंपकंपी’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म भी 23 मई को रिलीज होने जा रही है। आपको बता दें कि, लगातार हॉरर कॉमेडी फिल्मों का जादू सिनेमाघरों में अब तक चला आ रहो है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन कर सकती है। लेकिन अभी देखना काफी दिलचस्प होगा कि तीनों फिल्मों में से किस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा होता है और कौन सी फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चला पाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि अपने लीड एक्टर्स के समर्पण की कहानी...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...