back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रयागराज : अनियंत्रित कार बाउंड्री वाल से टकराई, एक की मौत, चार घायल

प्रयागराज, 11 अप्रैल (हि.स.)। कौधियारा थाना क्षेत्र के सड़वा गांव के समीप रविवार को रीवा हाईवे पर अनियंत्रित कार बाउंड्री वाल से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई और चार लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया गया। हादसे में कौंधियारा थना क्षेत्र के भभोखर गांव निवासी राजेश पाण्डेय (35) पुत्र अवध नारायण पाण्डेय की मौत हो गई। कार में पांच लोग सवार हो थे। जानकारी के अनुसार, सड़वा गांव के समीप बेकाबू कार हाइवे के डिवाइडर से टकराने के बाद बगल में बनी दीवार में टकराते ही पलट गई। कार में सवार सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने राजेश पाण्डेय को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दिनेश शुक्ल (27) पुत्र राममणि शुक्ल, गुलाब कुशवाहा (35) पुत्र शुकु, संदीप पांडे (30) पुत्र सुरेश चंद्र पांडे और अनूप पांडे निवासी गोठी थाना कौंधियारा की हालत नाजुक होने की वजह से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए भेज दिया है। सभी कार से गौहनिया घूरपुर गए थे। वहां घर वापस लौटते समय यह हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने ले गई। परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक यमनुापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP के संजय सिंह ने उठाया शंकराचार्य के अपमान का मुद्दा, योगी सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने अपने साथ बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाया है, जिसके...
spot_img

Latest Stories

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵