नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2024 खत्म होने के साथ ही नए साल की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के आते ही हॉलीवुड की कई फिल्में भी रिलीज हो रही है। अगर आप हॉलीवुड मूवीज लवर है तो नए साल में इन फिल्मों को एंजॉय कर सकते हैं। हॉलीवुड फिल्मों की दुनिया में आपको एडवेंचर, एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी जैसी फिल्मों को देखने का मौका मिलेगा। साल 2025 में एंटरटेनमेंट का तड़का लगेगा।
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
इस फिल्म में एंथनी मैकी, रोजा सालाजार, जियानकार्लो एस्पोसिटो और हैरिसन फोर्ड जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका’ 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। कैप्टन अमेरिका का किरदार सैम विल्सन निभाने वाले हैं।
28 ईयर लेटर
इस फिल्म में एक ऐसी कम्युनिटी के बारे में दिखाया जाता है जो वायरस से लड़ने और बचने की कोशिश में लगे रहते हैं। यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में वायरस ही नही जोम्बी भी देखेंगे।
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह 5 साल पहले हुई जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन की घटना पर आधारित है। फिल्म में जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ स्कारलेट जोहानसन, जोनाथन बेली, महेरशला अली जैसे कई बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे।
सुपरमैन
इस फिल्म की कहानी मैन ऑफ स्टील पर आधारित होगी। फिल्म में सुपरमैन का किरदार निभाते हुए डेविड कोरेंसवेट नजर आने वाले हैं। फिल्म 11 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।
मिशन: इम्पॉसिबल
फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं जो अब नए साल पर रिलीज होने वाली है। मिशन इंपॉसिबल 25 मई 2025 को रिलीज होगी। यह टॉम क्रूज की फेमस एक्शन फिल्म की आखिरी किस्त है। मिशन इंपॉसिबल साल 2023 में रिलीज हुई थी।
कराटे किड: लेजेंड्स
यह हॉलीवुड फिल्म 30 मई 2025 को रिलीज होगी। फिल्म में कुंग फू लेजेंड, ली फोंग ने बेन वांग मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में मैकचियो को अपनी भूमिका दोहराते हुए देखा जाएगा।
वेक अप डेड मैन
यह साल 2025 में रिलीज हो सकती है इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। फिल्म में डेनियल क्रेग जासूस का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म को लेकर मेकर्स ने अभी कुछ खास खुलासा नहीं किया है।





