नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ का ट्रेलर लॉन्च करने एक्टर अपनी पूरी स्टारकास्ट के साथ मुंबई में एक इवेंट में पहुंचे। इस दौरान रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन का भतीजा भी नजर आए क्योंकि वो इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। इसके साथ फिल्म जिसके ऊपर बनी है वो घोड़ा भी इवेंट में था। वहीं स्टेच से नीचे खड़े अपने बेटे युग को अजय देवगन ने स्टेच पर बुलाया और आजाद से मिलवाया।
इवेंट के दौरान अजय देवगन ने आजाद घोड़े के साथ कई पोज भी दिए। उन्होंने स्टेच से नीचे खड़े अपने बेटे युग को स्टेच पर बुलाया और आजाद से मिलवाया। फिर दोनों ने आजाद के साथ मिलकर कई तस्वीरें भी खिंचवाई । उनके साथ राशा थडानी और अमन देवगन भी साथ नजर आए।
हिंदी फिल्मों में लॉन्च हो रहे अजय के भांजे अमन
गौरतलब है कि अजय देवगन अपने भांजे अमन देवगन को फिल्म आजाद से हिंदी फिल्मों में लॉन्च कर रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्टर अजय को ब्लैक घोड़े के साथ पोज देते देखा जा सकता है। वहीं फिल्म की एक्ट्रेस राशा थडानी भी एक्टर अमन के साथ नजर आ रही हैं।
रवीना टंडन की बेटी राशा ने किया इंप्रेस
इस फिल्म का गाना उई अम्मा कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है। जिसमें रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अपने डांस और एक्सप्रेशन से फैंस को खूब इम्प्रेस किया है। गौरतलब है कि इस फिल्म से राशा भी अपना डेब्यू कर रही हैं। लोगों का कहना है कि उनके काम में मां रवीना की झलक दिखती है।
एक्शन-एडवेंचर बेस्ड है फिल्म
फिल्म आजाद एक्शन-एडवेंचर बेस्ड फिल्म है। इस कहानी का असली हीरो फिल्म का घोड़ा आजाद है। इसे अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित किया गया है। चूंकि अभिषेक न्यू स्टार्स को लॉन्च करने के लिए फेमस हैं, इससे पहले उन्होंने सारा अली खान को अपनी फिल्म केदारनाथ से लॉन्च किया था। अब अभिषेक फिल्म आजाद से राशा और अमन को लांच करने जा रहे हैं। यह फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





