back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वरुण धवन की भतीजी अंजिनी कर रही हैं डेब्यू, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई

बॉलीवुड में कई स्टार किड्स का बोलोबाला रहा है अब वरुण धवन की भतीजी अंजिनी भी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार किड है जो अच्छा नाम बना चुके हैं जिसमें जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट, पश्मिना रोशन शामिल हैं। अब वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। एक्ट्रेस एकता कपूर के साथ उनकी फिल्म में काम कर रही हैं। अंजिनी को बॉलीवुड डेब्यू के लिए कई सेलेब्स ने गुड लक विश किया है।

View this post on Instagram

इन सेलिब्रिटीज ने दी बधाई

अंजिनी धवन की फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’ एकता कपूर लेकर आ रही हैं। इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। अंजिनी धवन को उनकी डेब्यू फिल्म के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने बधाइयां दी है। वरुण धवन ने हार्ट इमोजी रिएक्ट करके अंजिनी धवन का सपोर्ट किया है। इसके अलावा करण जौहर ने भी अंजिनी को बधाई दी है। अंजिनी धवन और खुशी कपूर का एक अच्छा बॉन्ड है। खुशी कपूर ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है और लिखा है, ‘यह मेरी बेस्ट फ्रेंड की पहली फिल्म है।’ 

क्या है फिल्म की कहानी 

फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’ सभी जनरेशन की कहानी को बताती है। फिल्म में पुराने जमाने के संस्कार और मॉडर्न जमाने के विचार में होने वाले कॉम्प्लिकेशंस को दिखाया गया है। फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में पंकज कपूर, राजेश कुमार, हिमानी शिवपुरी और चारु शंकर भी शामिल हैं। यह फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नागिन 7 की TRP के लिए रचा गया नया खेल, एकता कपूर ने बैन करवाया फोन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एकता कपूर का शो नागिन के अब तक 6 सीजन हो चुके थे वहीं अब इसका सातवां सीजन भी शुरू...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵