नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के रिलीज के होते ही जबरदस्त ओपनिंग के साथ इस फिल्म का कलेक्शन भी चालू हो गया था। इस फिल्म कोलक्ष्मण उत्तेकर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में विक्की कौशल का दमदार लुक भी नजर आ रहा है जिसे हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की काफी तारीफें हो रही है। अब इस फिल्म के तीसरे दिन का भी कलेक्शन सामने आ गया है।
फिल्म छावा ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
फिल्म के पहले दिन की बात करें तो ओपनिंग डे में इस फिल्म ने 31 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन तक फिल्म 37 करोड़ का कलेक्शन किया। वही आप तीसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने 48.5 करोड़ तक पहुंचा। इसके चलते फिल्म ने 116.5 करोड़ की कमाई भारत में कर ली है जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा पहले वीकेंड पर 150 करोड़ के पास पहुंच गया है। लगातार फिल्म के लिए दर्शकों का उत्साह देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म आगे भी जबरदस्त कलेक्शन कर सकती है।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज की बायोपिक है। जो छत्रपति शिवाजी के पुत्र थे। इस किरदार को विक्की कौशल ने निभाया है। आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए विक्की कौशल ने काफी ज्यादा अपना वजन भी बढ़ाया है। इस फिल्म की सबसे ज्यादा डिमांड महाराष्ट्र में हो रही है। डे और नाइट दोनों समय ही काफी ज्यादा टिकट बिक रहे हैं। वहीं इस फिल्म में मुगल बादशाह औरंगजेब के खिलाफ संभाजी की लड़ाई को दिखाया गया है।





