back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vikrant Massey: फिल्मों से ब्रेक के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए विक्रांत मैसी, कही ये बात

सोशल मीडिया पर विक्रांत मैसी ने फिल्मों से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। इसके बाद अब एक्टर पहली बार मीडिया के सामने आए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया था। इस तरह की खबरें शुरू हो गई थी की Vikrant Massey बॉलीवुड से संन्यास ले रहे हैं। हालांकि, एक्टर फिल्मों से अब थोड़ा ब्रेक ले चुके हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद अब विक्रांत मैसी मीडिया के सामने पहली बार आए हैं। एक्टर ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग को लेकर भी कई बातें कही है। विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की।

संसद में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग


विक्रांत मैसी की हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की संसद में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस खास मौके पर राजनीति जगत के दिग्गज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई और राजनेता मौजूद थे। फिल्म देखने के बाद प्रधानमंत्री ने एक्टर की खूब तारीफ भी की। 

प्रधानमंत्री ने की विक्रांत मैसी की तारीफ 


फिल्म देखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं द साबरमती रिपोर्ट के मेकर्स की उनके प्रयासों के लिए सराहना करता हूं।’ पीएम की तारीफ पर एक्टर विक्रांत मैसी बोले, ‘मैंने प्रधानमंत्री और सभी कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों के साथ फिल्म को देखा है। यह बेहद अलग एक्सपीरियंस था। मैं इसे अपने शब्दों से बयां नहीं कर सकता हूं क्योंकि मैं बहुत खुश हूं।’

विक्रांत मैसी ने खुशी जाहिर की 


पीएम मोदी से तारीफ मिलने के बाद एक्टर ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘द साबरमती रिपोर्ट मेरे करियर की पीक प्वाइंट है, क्योंकि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी फिल्म को देखने का मौका मिला है।’ विक्रांत मैसी ने अभी तक फिल्मों से ब्रेक लेने से रिलेटेड पोस्ट पर किसी तरह की बातचीत नहीं की है। एक्टर ने अपने ही पोस्ट में कहा था कि अब वह अपनी अगली फिल्म 2025 में मिलेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...