नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का टीजर मंगलवार 21 में को रिलीज हो चुका है। इस टीजर ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है, क्योंकि इसमें धोखा, थ्रिलर और रोमांस का डबल डोज देखने को मिलेगा। इस फिल्म में आपको एक रात की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म ’12वीं फेल’ विक्रांत मैसी की पापुलैरिटी काफी बढ़ गई है फैंस भी एक्टर के नए प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रहे हैं, उन्होंने कई सालो हिट फिल्में भी दी है। विक्रांत के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी तो यह है अब उन्हें एक्टर की नई फिल्म ‘ब्लैकआउट’ देखने को मिलेगी।
फैंस को पसंद आया टीजर
विक्रांत मैसी की फिल्म ब्लैकआउट के टीजर की बात करें, तो यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसमें एक्टर कई सीरियस फिल्में देने के बाद कॉमेडी करते नजर आएंगे, खास बात तो यह है की इस बार फैंस को एक्टर चोर के किरदार में दिखेंगे। सुनील ग्रोवर भी विक्रांत के साथ टीजर में धमाल मचाते नजर आएंगे। वहीं, मौनी रॉय अपना नागिन अवतार छोड़कर गन लहराती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा टीजर के लास्ट में अनिल कपूर का दमदार वॉइस ओवर सुनने को मिलेगा। टीजर में यह दिखाया गया है की विक्रांत एक कार एक्सीडेंट में फंसे होते हैं, जिससे बच तो जाते हैं लेकिन सामने वाली गाड़ी में बहुत सारा पैसा और गहने देखते है। टीजर ने अब फैंस के दिमाग में यह सवाल खड़ा कर दिया है की क्या इतना सारा पैसा और गहने देखने के बाद विक्रांत मैसी की नियत बदल जाएगी ? हालांकि, इसका जवाब पाने के लिए फैंस को फिल्म देखना पड़ेगा।
ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म ब्लैकआउट के टीजर के इस वीडियो को शेयर किया है। एक्टर ने इसके कैप्शन में लिखा है कि, ‘समय समय की बात है, देखते हैं ये रात का बादशाह कौन है। #BlckoutTeaser रिलीज हुआ! #BlackoutTeaser 7 जून को #JioCinemaPremium पर।’
विक्रांत मैसी का वर्क फ्रंट
बता दें कि, फिल्म ’12वीं फेल’ से लोगों के दिलों में राज करने वाले विक्रांत मैसी आगामी फिल्मों में भी बिजी रहने वाले हैं। जिसमें डायरेक्टर रंजन चंदेल की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ है। एक्टर की यह फिल्म 2 अगस्त को फिल्मी पर्दे पर रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में एक्टर राशि खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





