back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

70th National Film Awards: इन कलाकारों को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार, कब और कहां देखें ऑनलाइन

आज 8 अक्टूबर को 70वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में फिल्मी कलाकारों को दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। हिंदी सिनेमा के हर कलाकार का यह सपना होता है कि उन्हें एक बार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। आज वह दिन आ गया है जब सिनेमा जगत के कलाकारों को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार समारोह राजधानी दिल्ली में होगा। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत

दादा साहेब फाल्‍के उर्फ धुंडीराज गोविंद फाल्के भारतीय सिनेमा के जनक माने जाते थे। ऐसा भी कहा जाता है कि जब सिनेमा का अस्तित्व नहीं था तब इन्होंने पर्दे पर कदम रखा था। बता दें कि, साल 1913 में उन्होंने फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ का निर्माण किया था। फिल्म को बनाने के लिए 15 हजार खर्च हुए थे, जो उस समय एक बड़ी राशि थी। दादा साहेब फाल्के के इस योगदान को देखते हुए भारत सरकार में दादा साहब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत की।

कब और कहां देख सकते हैं कार्यक्रम 

पुरस्कार समारोह काफी शानदार रहने वाला है इस दौरान कई दिग्गज कलाकार मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम 8 अक्टूबर यानी कि आज दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा। पुरस्कार विजेताओं के साथ-साथ भारतीय सिनेमा की मशहूर हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।

ऑनलाइन देख सकते हैं नेशनल अवार्ड फंक्शन 

लोगों के लिए खास बात यह है कि आप इसे ऑनलाइन भी देख सकते हैं। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को डीडी न्यूज़ चैनल द्वारा यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। यह कार्यक्रम आज दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस दौरान रेड कार्पेट पर कलाकार अपनी प्रस्तुति भी देंगे।

इन कलाकारों किया जाएगा सम्मानित

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित होने वालों की लिस्ट में कई नाम शामिल हैं। ऋषभ शेट्टी, मानसी पारेख, निथ्या मेनन, अरिजीत सिंह, नीना गुप्ता, एआर रहमान, प्रीतम, मनोज बाजपेयी आदि के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, मिथुन चक्रवर्ती को भी दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...