back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुरलीकांत पेटकर कौन हैं, जिनकी कहानी पर फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ बनी है

फिल्म 'चंदू चैम्पियन' का पोस्टर और ट्रेलर दोनों ही रिलीज हो गए है। लोग फिल्म की कहानी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके साथ वो ये भी जानना चाहते है कि आखिर असली चंदू चैम्पियन कौन है?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ में कार्तिक आर्यन काफी अलग किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के पोस्टर ने ही दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं, ट्रेलर ने भी लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। ये फिल्म मुरलीकांत पेटकर की कहानी पर बेस्ड है। अब सवाल ये उठता है कि मुरलीकांत पेटकर कौन हैं तो आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

मुरलीकांत पेटकर लाना चाहते थे गोल्ड मेडल

फिल्म ‘चंदू चैम्पियन‘ भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत पेटकर महाराष्ट्र के सांगली जिले के पेठ इस्लामपुर के रहने वाले हैं। उनका सपना था कि देश के लिए कुछ कर के दिखाना है। देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। वो हमेशा कुश्ती खेला करते थे। इसके साथ ही वो अपना करियर स्पोर्ट्स में बनना चाहते थे लेकिन परिवार की तरफ से उतना साथ नहीं मिला जितना वो हमेशा चाहते थे।

9 गोलियां लगाने के बाद भी जीता गोल्ड मेडल

जब घर से उतना स्पोर्ट नहीं मिला तो उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से भारतीय सेना में भर्ती हो गए। वो सेना में में इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर में क्राफ्ट्समैन रैंक के जवान थे। सेना में रहते हुए अपना सपना नहीं छोड़ा उन्होंने सेना की तरफ से बॉक्सिंग भी की। पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की जंग में उन्हें 9 गोलियां लगी वो काफी ज्यादा घायल हो गए थे। और कोमा में भी चले गए और अपाहिज भी हो गए थे। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और तैराकी में जाने का फैसला किया। उन्होंने जर्मनी के हीडलबर्ग में 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 37.33 सेकंड के समय के साथ इतिहास रचा और देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

फिल्म रिलीज डेट

फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का दर्शक बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभा रहे है। इसके लिए एक्टर ने कड़ी मेहनत भी किया है। जो फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर में साफ-साफ़ नजर आ रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के समय कई ऐसे कई मशहूर सितारे हैं जो अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...