back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या ‘महाभारत’ के बाद आमिर खान एक्टिंग से ले लेगें रिटायरमेंट, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से पहचान बनाने वाले एक्टर आमिर खान ने हाल ही उनके रिटायरमेंट की चर्चा पर चुप्पी तोड़ते हुए ऐसी बात बताई जिसे सुनकर सब हो जाऐंगे हैंरान।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से पहचान बनाने वाले एक्टर आमिर खान इस समय अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के रिलीज के बाद अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में छाए हुए है, ऐसे में आमिर खान ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के बारे में दिलचस्प खबर शेयर की। जिसमें उन्होनें इस बातचीत में हिंट दिया कि ये उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है।आइए जानते है पूरी खबर के बारे में ।

जाने क्या है पूरा मामला?

हाल ही में राज शमशानी के पॉडकास्ट में आमिर ने अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज के बाद अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर बात की थी जिसके बाद उनके फिल्म ‘महाभारत’ पर काम शुरू करने के बाद अभिनय से संन्यास लेने की अफवाहें चल पड़ी। जिसपर आमिर ने पूरी बातबताई है। हाल ही में जूम के साथ बात करते हुए कहा कि आमिर खान ने उनके रिटायरमेंट को लेकर चर्चा की है। जाने क्या है पूरा मामला?

एक्टर ने अपने अप‍कमिंग फिल्म , ‘यह ‘महाभारत’ है, को लेकर चर्चां के दौरान बताया, ये एक ऐसी कहानी जिसे मैं हमेशा से जीवंत करना चाहता हूं। जिसमें कई परतो वाली भावनाएं है। सही मायने में कहूं तो आपको दुनिया में जो कुछ भीमिलेगा सारा उसका सार महाभारत से ही मिलेगा । इससे पता चलता है इस महाकाव्य कथा के बारे में आमिर कितनी गहराई से महसूस करते हैं। और इससे पहले ही वे एक इंटरव्यू के दौरान यानी आमिर ने एक हैरान करने वाली बात का भी हिंट दिया था। 

जिसमें उन्होनें कहा था कि, शायद महाभारत करने के बाद मुझे लगेगा कि मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। । क्योंकि इस फिल्म की कंटेंट ऐसी ही होने वाली है। मुझे उम्मीद है कि मैं काम करते हुए ही मरूंगा, लेकिन चूंकि आप पूछ रहे हैं, इसलिए यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में मैं सोच सकता हूं।’

इस पर अभिनेता आमिर खान से उनके अभिनय से संन्यास लेने की अफवाहों के बारे में भी पूछा गया जिसके बाद उन्होंनें कहा, यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसके लिए मैं सालों से जुनूनी रहा हूं। मेरी यह अटकलें एक पॉडकास्ट इंटरव्यू से उठीं। जिसमें मेरे शब्दों का गलत मतलब निकाला गया। महाभारत’ में भावनाएं है । बात बस इतनी है कि आजकल आप कुछ भी बोलो, लोग उसका मतलब कुछ और ही निकाल लेते हैं। महाभारत मेरी आखिरी फिल्म नहीं होगी. बात बस इतनी है । 

आमिर खान की ‘आखिरी’ फिल्म नहीं होगी महाभारत

आमिर खान ने पॉडकास्ट में उनसे एक काल्पनिक सवाल पर बात करते हुए कहा, मैंने सिर्फ यह कहा था कि ‘महाभारत’ वो एक प्रोजेक्ट है जो मुझे रचनात्मक संतोष दे सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं रिटायर हो जाऊ यां फिल्में करना छोड़ दूं।

Advertisementspot_img

Also Read:

जब आमने-सामने आए सनी देओल और आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर किसकी हुई जीत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस के इतिहास में 15 जून 2001 एक यादगार तारीख मानी जाती है। इसी दिन दो बड़े सितारे- आमिर खान और सनी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...