नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। एक समय था जब यश चोपड़ा का परिवार उन्हें इंजीनियर बनाना चाहता था, लेकिन फिल्मों के दीवाने थे। इस तरह से यश चोपड़ा ने फिल्मों में दिलचस्पी दिखाई और बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस बन गए। बता दें कि, यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 में पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। हालांकि, आप डायरेक्टर हमारे बीच नहीं है। उनका निधन 21 अक्टूबर 2012 में डेंगू की वजह से हुआ था। आज भी लोग उन्हें याद करते हैं और बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनसे जुड़े कुछ किस्सों के बारे में जानेंगे।
चोपड़ा चोपड़ा को था फिल्मों का क्रेज
यश चोपड़ा को शुरू से ही फिल्मों का बहुत क्रश था। इसलिए उन्होंने परिवार के इंजीनियर बनाने के सपने को अधूरा छोड़ दिया। यश चोपड़ा के बड़े भाई बी आर चोपड़ा इंडस्ट्री में पहले से ही फेमस डायरेक्टर थे। वहीं, चोपड़ा ने भी अपने करियर का रूख मोड़ा और फिल्म डायरेक्टर बनने का सपना देखा। इसके बाद वह इंजीनियरिंग छोड़कर मुंबई में डायरेक्टर बनने आ गए।
छोटे कमरे से बने बड़े डायरेक्टर
यश चोपड़ा जब मुंबई आए तो वह छोटे से कमरे में रहा करते थे। इस तरह का संघर्ष भरा वक्त गुजारना बेहद मुश्किल था, लेकिन यश चोपड़ा की मेहनत ने उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे बड़ा डायरेक्टर बना दिया। बता दें कि, 70 के दशक में यश चोपड़ा ने दीवार, त्रिशूल,और दाग जैसी कई सुपरहिट फिल्में बनाई। इसके अलावा यश चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बनाने में भी अहम भूमिका निभाई है।
बॉलीवुड को रोमांस में मिला ट्विस्ट
यश चोपड़ा लगातार कई सुपरहिट फिल्में देने लगे, लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि कुछ नया नहीं हो रहा है। इसके बाद उन्होंने ‘चांदनी’ बनाई जो रोमांस का एकदम नया ट्विस्ट था। इस फिल्म के बाद से ही यश चोपड़ा को पापुलैरिटी मिली और हर कोई उनके फिल्मों का दीवाना हो गया।
यश चोपड़ा की खासियत
यश चोपड़ा की बड़ी खासियत थी कि वह फिल्मों को पर्दे पर बेहद अलग तरीके से दिखाते थे। यश चोपड़ा की फिल्मों में हुस्न, रोमांस और इमोशंस लोगों को बेहद पसंद आता है। आज यश चोपड़ा इंडस्ट्री में नहीं हैं, लेकिन उनकी बनाई हुई फिल्में आज भी लोग देखना पसंद करते हैं।





