back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाले गाने ‘Bado Badi’ को यूट्यूब ने कर दिया डिलीट, 128 मिलियन बार देखा गया गाना

सोशल मीडिया पर कोई दिनों से वायरल हो रहे गाने 'बदो बदी' को अब यूट्यूब ने डिलीट कर दिया है। अब लोंग इस बात से हैरान हो गए है की आखिर ऐसा क्यू हुआ।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ‘आए हाय, ओए होए… बदो बदी’ इस गाने को तो आपने सुना ही होगा ये गाना आते ही इतना वायरल हुआ की चारों तरफ बस इसके ही चर्चे होने लगें। इस गाने को गाने को पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान ने गाया है। लेकिन अब यूट्यूब ने इस गाने को डिलीट कर दिया है जबकि इसे यूट्यूब पर 128 मिलियन बार देखा गया था।

कॉपी राइट्स की वजह हटाया गाना

गाने के डिलीट होते ही लोगों काफी परेशान हो गए। और ये सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर ‘बदो बदी’ को क्यों हटाया गया। जबकि वो तो काफी वायरल हो रहा था। केवल यूट्यूब ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम पर भी ये गाना छाया हुआ था। हर कोई इन दिनों बस इसपर ही रील बना रहा था। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार चाहत फतेह अली खान के इस गाने को कॉपी राइट्स की वजह से यूट्यूब से हटाया गया है।इस गाने में पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान के साथ वाजधन राव रंगहार भी नजर आई थीं जो की पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं।

फिल्म ‘बनारसी ठग का है गाना

‘बदो बदी’ गाना मशहूर गायिका नूरजहां के क्लासिक ट्रैक का कवर है जो साल 1973 में आई फिल्म ‘बनारसी ठग’ के लिए नूरजहां ने ओरिजनल ‘बदो बदी’ गाना गाया था। हालांकि उस वक्त इस गाने को उनती पॉपुलैरिटी नहीं मिली थी। और शायद इस गाने को कोई जनता तक नहीं था। चाहत फतेह अली खान का ‘बदो बदी’ गाना सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि भारत , बांग्लादेश सहित पूरे दक्षिण एशिया में वायरल हो गया था।आम जनता के अलावा कई सेलेब्स भी इस गाने को पसंद कर रहे थे और उसमें रील बना रहे थे। वहीं, कई लोग इस गाने का मतलब भी अलग-अलग निकाल रहे थे लेकिन ये बिल्कुल साफ नहीं हो पाया की इसका मतलब क्या था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

इस प्रकार श्रेया घोषाल को मिला था पहला बड़ा ब्रेक, संजय लीला भंसाली ने बदल दी किस्मत

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गायिका श्रेया घोषाल ने अब तक एक से बढ़कर एक गाने गा कर फैंस को अपना दीवाना बना ली हैं।...
spot_img

Latest Stories

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...