back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जहीर इकबाल ने शेयर की डेटिंग के दिनों की तस्वीर, पत्नी सोनाक्षी ने किया कमेंट

जहीर इकबाल ने डेटिंग के दिनों की तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद सोनाक्षी ने भी कमेंट किया है। फैंस भी कपल की तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

नई दिल्ली, ताज़ा खबर। न्यूली मैरिड कपल जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा अपना कपल गोल सेट कर रहे हैं। बता दें कि, जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपने डेटिंग के दिनों की तस्वीर दिखा रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि जहीर और सोनाक्षी एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। शादी के बाद जिस तरह से कपल की डेटिंग तस्वीर सामने आई है फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

View this post on Instagram

जहीर इकबाल ने शेयर की तस्वीर

जहीर इकबाल ने डेटिंग डेज की तस्वीर को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन दिया है। एक्टर ने लिखा, ‘यह दिन, यह पल और यह फीलिंग। मैं जानता था कि यह हमेशा के लिए है।’ एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि यह तस्वीर साल 2017 की है। सोनाक्षी सिन्हा ने भी पति के इस पोस्ट पर कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरी जान हम अभी भी एक दूसरे के लिए गा रहे हैं, यह कभी बंद न हो।’ इतना ही नहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी तस्वीर को देखकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट ने जहीर इकबाल की इस तस्वीर पर कमेंट किया है। एक्टर ने लिखा, ‘मेरा दिल AWWWW कह रहा है।’ इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, संगीता बिजलानी, दिया मिर्जा ने जहीर इकबाल की पोस्ट पर हार्ट इमोजी का रिएक्शन दिया है। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एक नए सफर की शुरुआत कर चुके हैं। शादी के बाद कपल ने कई फोटो और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किए।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को शादी की थी। कपल की शादी में परिवार वाले और करीबी दोस्त मौजूद थे। इसके अलावा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा था जो शादी में चार चांद लगा रहे थे। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी, जिसे फैंस का काफी प्यार मिला। दोनों कपल अपनी न्यूली वेडिंग लाइफ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-  Raftaar | ताज़ा खबरें – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताज़ा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में गैंगवार की आहट: लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग, नए गैंग ने ली जिम्मेदारी; पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अंडरवर्ल्ड से जुड़ी गतिविधियों ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात कुख्यात...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵