back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Zarine Khan Birthday: कभी करती थी कॉल सेंटर में जॉब, सलमान खान की फिल्म से बदल गई एक्ट्रेस की जिंदगी

फिल्म 'वीर' से अपने बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस जरीन खान बेशक आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर में बहुत स्ट्रगल किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के सुपर स्‍टार सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड डेब्यू करने से जरीन खान को एक नया नाम मिला। वर्तमान समय में भले ही फिल्मी जगत में एक सक्रिय है, लेकिन अपनी लाइफ और वेट लॉस जर्नी से लोगों को काफी आक्रर्षित करती है। एक्ट्रेस की लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आई लेकिन संघर्ष का रास्‍ता नहीं बदला। आज उनका जन्‍म दिन है। एक्‍ट्रेस जरीन खान आज 14 मई को अपना 38 वां जन्‍म दिन सेलिब्रिट कर रही है। ऐसे में आज उनके जन्‍म दिन के इस खास मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम पहलुओं पर बात करेंगे। 

फिल्म ‘वीर’ से अपने बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस जरीन खान बेशक आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर में बहुत स्ट्रगल किया है। इंडस्ट्री में आने से पहले भी जरीन की जिंदगी बिल्कुल आसान नहीं थीं। लेकिन पहले से ही उन्‍होने संघर्ष के रास्‍ते को चुना था। जिदगी में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन उन्‍होने अपने स्‍ट्रगल का रुड डायवर्ट नहीं किया।  

कम उम्र में कंधों पर आई जिम्मेदारी

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जरीन खान का जन्‍म 14 मई 1987 को मुंबई में एक पठान परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई रिज्वी कॉलेज ऑफ साइंस से की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जरीन खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह करीब 12 साल की थी जब ही उनके पिता गुजर गए थी। पिता के जाने के बाद घर पर मां और वो थी। फिर ऐसे में परिवार की आर्थिक मदद के लिए जरीन को बहुत कम उम्र में ही अपने कंधों पर जिम्मेदारियां उठानी पड़ी।

कॉल सेंटर में किया काम

एक्‍ट्रेस ने एक मीडिया को दिए सात्‍क्षाकार में बताया है किे वह हाईस्‍कूल पूरी करने के बाद ही नौकरी करना शुरू कर दिया था। वह मुंबई की एक कॉर्पेरेट कंपनी के कॉल सेंटर में काम किया था। हालांकि, इसके साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। कॉल सेंटर पर जॉब करने के अलावा जरीन बतौर मॉडल कई ब्रांड्स के प्रमोशन भी करती थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, उस दौरान एक्‍ट्रेस जरीन खान एयरलाइन्स की जॉब करना चाहती थीं, लेकिन वजन ज्यादा होने के कारण उन्हें यहां जॉब नहीं मिल पाती थीं। बता दें कि, उन दिनों एक्ट्रेस का वजन 100 किलो हुआ करता था।

किस तरह हुई सलमान खान से मुलाकात

उस बीच, जरीन खान अपना वजन कम करने पर फोकस किया। वह फिटनेस पर ज्‍यादा ध्‍यान देने लगी। इसी बीच एक दिन वह फिल्म ‘युवराज’ शूटिंग देखने के लिए सेट पर पहुंची थीं। इस दौरान, सलमान खान की नजर जरीन पर पड़ी। बाद में सुपरस्टार ने उन्हें अपने ऑफिस मिलने के लिए बुलाया और फिल्म ‘वीर’ के लिए कास्ट कर लिया। यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर ज्‍यादा कुछ धमाल नहीं मचा पाई, लेकिन इसके बाद से ही जरीन को सलमान के करीबी दोस्तों में गिना जाने लगा। और जरीन को इसी फिल्‍म ने पहचान दिलाई। 

इन प्रोजेक्ट्स में किया काम

जरीन खान की पहली फिल्‍म तो फ्लॉप रही, बावजूद एक्‍ट्रेस की किस्‍मत चमक गई। इस फिल्‍म के बाद उन्हें लगातार कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिलने लगे। वह ‘अक्सर 2’, ‘हेट स्टोरी 4’, ‘1921’, ‘वजह तुम हो’, ‘हेट स्टोरी 3’, ‘हाउसफुल 3’ और ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ जैसी कई फिल्मों में काम करने को मौका मिला। इसके अलावा उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का भी रुख किया, लेकिन जरीन का एक्टिंग करियर बहुत खास नहीं रहा।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...