back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साइबराबाद पुलिस ने 20 से अधिक विदेशियों को पकड़ा

हैदराबाद, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। साइबराबाद पुलिस ने राजेंद्रनगर पुलिस थाने की सीमा में घेरा और तलाशी अभियान के दौरान भारत में रहने वाले 20 विदेशियों को पकड़ा है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया जाएगा और उन्हें उनके देशों में वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस उपायुक्त एन. प्रकाश रेड्डी ने कहा कि वे मुख्य रूप से सोमालिया, कांगो और नाइजीरिया के अफ्रीकी देशों से हैं। साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय के राजेंद्रनगर थाना अंतर्गत सन सिटी, पीएनटी कॉलोनी और बंडलगुडा में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात विदेशियों को पूछताछ के लिए उठाया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त, राजेंद्रनगर और पांच निरीक्षकों सहित 150 से अधिक पुलिसकर्मियों ने घेरा और तलाशी अभियान में भाग लिया। रेड्डी ने कहा कि उनके पास सूचना है कि इन इलाकों में 40 विदेशी रह रहे हैं। पुलिस ने 20 लोगों को उनके छात्र वीजा की समाप्ति के बाद भी भारत में अधिक समय तक रहने के लिए पाया। डीसीपी ने कहा कि उन्हें एफआरआरओ के सामने पेश किया जाएगा और जो बिना वैध दस्तावेजों के अधिक समय तक रुके पाए जाएंगे, उन्हें उनके संबंधित देशों में वापस भेज दिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने मकान मालिकों को आगाह भी किया कि वे विदेशियों को अपना परिसर किराए पर देने से पहले संबंधित पुलिस थाने के साथ सभी विवरण साझा करें। उन्होंने कहा कि अगर विदेशी किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाते हैं तो मकान मालिकों पर भी ऐसे मामलों में मामला दर्ज किया जाएगा। –आईएएनएस एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵