back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नियम तोड़कर बाजारों में उमड़ी भीड़, दिल्ली पुलिस ने 251 लोगों के किए चालान

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में आगामी त्यौहारो के मद्देनजर बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी वहीं दिल्ली पुलिस भी नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए चालान भी कर रही हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने रविवार को कुल 251 लोगों के चालान किए। पुलिस द्वारा हुए 251 चालानों में अधिक्तर बिना मास्क के बाहर घूमने वाले लोग शामिल है, वहीं सिर्फ 3 लोगों के चालान सोशल डिस्टेंसिंग न करने पर किये गए। हालांकि दिल्ली के सदर बाजार में रविवार को लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ी जिनमें अधिक्तर बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को न पालन करने वाले लोग थे। ऐसे में दिल्ली पुलिस द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर मात्र 3 लोगों का ही चालान हुआ। यदि हम बीतें कुछ महीनों में जारी हुए चालानों की बात करें तो 19 अप्रैल से लेकर 31 अक्टूबर तक 3 लाख 14 से अधिक चालान हुए हैं। इनमें मास्क न लगाने वालों के 2 लाख 77 हजार लोग शामिल हैं। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर कुल 30 हजार 364 लोगों का दिल्ली पुलिस ने चालान किया है। वहीं अप्रैल से अब तक पब्लिक गैदरिंग करने वालों पर 1464 लोगों के चालान हुए। दिल्ली के बाजारों में लोगों से नियमों के पालन कराने के लिए दिल्ली पुलिस कर्मी बाजारों में गश्त लगाते दिख जाएंगे वहीं हाथ मे माइक लेकर दुकानदारों और ग्राहकों से कोरोना नियमों का पालन करने की अनाउंसमेंट करते नजर आते हैं। रविवार को दिल्ली का सदर बाजार ही नहीं बल्कि लाजपत नगर, करोल बाग मा*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट में खूब भीड़ उमड़ी। सैंकड़ो की संख्या में ग्राहक दुकानों पर दीवाली के त्यौहार को देखते हुए खरीदारी करते नजर आए। –आईएएनएस एमएसके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵