back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्यूनीशिया तट पर नाव डूबने से 4 प्रवासियों की मौत, 10 लापता

ट्यूनिस, 20 मई (आईएएनएस)। ट्यूनीशिया के पूर्वी तट पर 58 प्रवासियों को लेकर जा रही एक नाव के डूबने से चार प्रवासियों की मौत हो गई और 10 अन्य लापता हो गए। ट्यूनिस अफ्रिक प्रेसे (टीएपी) ने बताया कि नाव पर सवार कुल 44 प्रवासियों को सफैक्स शहर के तट से बचाया गया और लापता प्रवासियों की तलाश अभी भी जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक ये प्रवासी भूमध्य सागर को पार करके इटली जाने की कोशिश कर रहे थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य भूमध्य सागर में स्थित ट्यूनीशिया यूरोप में अवैध प्रवास के लिए सबसे लोकप्रिय पारगमन बिंदुओं में से एक है। ट्यूनीशियाई अधिकारियों ने समस्या से निपटने के लिए कठोर उपाय अपनाए हैं, जिसके बाद ट्यूनीशिया से इटली जाने की कोशिश कर रहे अवैध अप्रवासियों की संख्या में वृद्धि हुई है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵