back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पत्नी को पत्थर से कूचने वाले शख्स की हैवानियत का वीडियो बनाकर बच्चों ने पुलिस को सौंपा, आरोपी गिरफ्तार

रांची, 18 मई (आईएएनएस)। पत्नी को पत्थर से कूच-कूचकर उसे अधमरा कर देने वाले एक शख्स की हैवानियत का वीडियो उसके बच्चों ने बनाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी अनिल सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से जख्मी महिला रिंकू देवी को इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा गया है। घटना रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर कॉलोनी की है। बताया गया कि अनिल सोनी और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद चल रहा था। अनिल सोनी अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसकी शिकायत लेकर रिंकू देवी मंगलवार को भुरकुंडा थाना गयी थी। उसने आशंका जतायी थी कि अनिल उसकी हत्या कर सकता है। रिंकू देवी के भाई मोहन सोनी का कहना है पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार को अनिल सोनी ने घर का दरवाजा बंद कर पत्नी रिंकू देवी के चेहरे पर पत्थर से कई दफा वार किया। वह चीखती-चिल्लाती रही। उनके दोनों छोटे बच्चे पापा से मां को छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उसपर कोई असर नहीं हुआ। बच्चों ने मोबाइल पर पापा की हैवानियत की वीडियोबना ली। बच्चों का शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो महिला को मुक्त कराया गया। उसे इलाज के लिए तत्काल स्थानीय सीसीएल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...