back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलंगाना में गोली लगने से सिपाही की मौत

हैदराबाद, 12 फरवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में शनिवार को गलती से गोली लगने के कारण एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह घटना उस समय हुई जब संतोष दिन के तड़के एक पुलिस थाने में सुरक्षा के बाद हथियार चलाने का अभ्यास कर रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना येलंदु मंडल के कचनापल्ले थाने की है। रात की ड्यूटी के बाद संतोष हथियारों की जांच कर रहा था तभी यह हादसा हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए येलंदु के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वारंगल जिले के रहने वाले संतोष की मौत परिवार के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि हाल ही उनकी शादी तय हुई थी। –आईएएनएस एसएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵