back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आंध्र प्रदेश की महिला वॉलेंटियर की हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या

अमरावती, 19 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में चार दिन पहले गांव की एक महिला वॉलेंटियर की बेरहमी से हत्या करने वाले एक व्यक्ति ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। 15 मई को महिला की चाकू मारकर हत्या करने के बाद फरार चल रहा पद्मा राव (35) ने गुरुवार तड़के पोन्नूर कस्बे में एक ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। पुलिस के अनुसार, उसने निदुब्रोलू रेलवे स्टेशन पर तिरुपति-विशाखापत्तनम डबल डेकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने परिवार को सूचित किया और वे शव की पहचान करने के लिए मौके पर पहुंचे। राव ने डी. शारदा (27) की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जिसके साथ उसके संबंध थे। रविवार शाम जिले के वेमुरु मंडल के छावली गांव में महिला पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वह अपने घर के सामने किसी काम में लगी हुई थी। जब महिला ने भागने की कोशिश की तो, आरोपी ने उसका पीछा किया और उसकी गर्दन पर वार कर दिया और वार करने के बाद अपने दोपहिया वाहन पर सवार होकर फरार हो गया, जबकि पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मां ने पद्मा राव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय निवासियों के अनुसार, शारदा की शादी इसी गांव के एक व्यक्ति से 2008 में हुई थी और उनके दो बेटे और एक बेटी है। चार साल पहले, उनकी पद्मा राव से दोस्ती हुई थी और जल्द ही उनके बीच संबंध बन गए। मृतक की मां ने कहा कि जब शारदा के पति को पद्मा राव के साथ उसके संबंधों के बारे में पता चला, तो उसने आरोपी से मिलना बंद कर दिया था। उसके व्यवहार में बदलाव से नाराज पद्मा राव ने करीब 6 महीने पहले ग्राम सचिवालय के पास उसे थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, उस वक्त पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। हालांकि, बातचीत ना होने से नाराज पद्मा राव ने महिला से बदला लेना चाहा और उसी के अनुसार उसने उसकी हत्या कर दी। कल्याणकारी योजनाओं के तहत जनता को विभिन्न लाभों का बेहतर वितरण सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 2019 में ग्राम वॉलेंटियर प्रणाली शुरू की गई थी। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵